प्लास्टिक कैरी बैग पर पूरी तरह रोक, तीन हजार का काटा गया चालान

राजनगर कॉलरी। नगर परिषद बनगवां ने प्लास्टिक कैरी बैगों के खिलाफ कार्यवाही करने का अभियान चलाया हैइसी क्रम में नगर परिषद बनगवां की टीम ने छापामार कार्यवाही करते हुये 3000 जुर्माना राशि वसूल किया,साथ ही दुकानदारों को कड़ी हिदायत दी गयी की कैरी बैगों का उपयोग करते दुबारा पकड़े गए तो कड़ी कार्यवाहीकी जाएगी। साथ ही साथ कूड़ा- कचरा फैलाने वाले व्यापारियों पर भी कार्यवाही की बात कही गयी। नगर परिषद बनगवां के मुख्य नगरपालिका अधिकारी राजेंद्र प्रसाद कुशवाहा ने दुकानों में छापामार कार्यवाही करते हुए प्लास्टिक कैरी बैग प्रतिबंध करने का अभियान चलाया,इस कार्यवाही से व्यापारियों में हड़कंप मच गया। किराना, सब्जी, कपड़ा दुकानों से लेकर फुटकर एवं थोक विक्रेता के विरुद्ध कार्यवाही की गई। नगर परिषद बनगवां ने कई दुकानों से प्रतिबंधित पॉलिथीन कैरी बैग पाए जाने पर कार्यवाही की, दुकानदारों से 100 का जुर्माना वसूला गया। जिन व्यापारियों ने कूड़ा बाहर फेंका हुआ था। उन पर भी चालानी कार्यवाही की गयी।