राजनगर। एसईसीएल हसदेव क्षेत्र अंतर्गत रामनगर उप क्षेत्रीय कार्यालय में उस समय हड़कम्प मच गया जब एक काॅलरी कर्मचारी द्वारा उप क्षेत्रीय प्रबंधक के कार्यालय में घुसकर अंदर से दरवाजा बंद कर लिया गया और आत्महत्या करने की धमकी दी जाने लगी जिससे पूरा काली प्रशासन सकते में आ गया जिसकी सूचना रामनगर पुलिस को देने के साथ-साथ उच्च अधिकारियों को भी दी गई। इस संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार रामनगर उपक्षेत्रीय प्रबंधक दो जगहों के प्रभार में हैं जिससे वह राजनगर उप क्षेत्रीय कार्यालय में विभागीय कार्य कर रहे थे वही रामनगर क्षेत्र कार्यालय के निजी सचिव किसी कार्य से कार्यालय परिसर के भीतर ही कहीं गए थे उतने में मलगा खदान में ओवर मैंन के पद पर कार्य करने वाला गोविंद चौबे कार्यालय के भीतर घुस गया अंदर से दरवाजा बंद कर लिया और आत्महत्या करने की धमकी देने लगा जिस पर उपस्थित संबंधित अधिकारी पहुंचे तो उसके द्वारा अधिकारियों के साथ गाली-गलौज किया जाने लगा जिसके पश्चात रामनगर पुलिस के साथ-साथ स्वयं उप क्षेत्रीय प्रबंधक ए.एन. नायक पहुंचे जिसके समझाईष के पश्चात गोविंद द्वारा दरवाजे तो खोला गया, किन्तु वह कार्यालय के भीतर इस बात पर लेकर जमा रहा को जब तक मेरी शिकायतों से संबंधित सभी अधिकारी नहीं आते तब तक मैं बाहर नहीं जाऊंगा जहां पर कालरी प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन द्वारा बार-बार समझाया गया कि यह संभव नहीं है सभी अधिकारी यहां पर नहीं आ सकते जिसके बाद वह आमरण अनशन करने को लेकर कार्यालय से बाहर गया जहां उसके द्वारा आवेदन देकर आमरण अनशन पर बैठा गया गौरतलब हो कि गोविंद चौबे जो मालगा में ओवर मैन के पद पर कार्यरत है जहां खदान बंद होने पर उसका स्थान तरण वेस्ट जेकेडी में किया गया है। जिससे वह खुश नहीं है वह अपना स्थानांतरण झरिया माइंस में चाहता है वह इसके द्वारा पूर्व में भी प्रबंधन के खिलाफ कई शिकायतें की गई हैं जिसकी जांच अभी चल रही हैं। वही सूत्रों की माने तो वह प्रबंधन पर दवा बनाने के लिए इस प्रकार की हरकत कर रहा है।
Related Articles
गरीब परिवार तक पुनः पहुंचे शिवसैनिक
राजनगर। अनूपपुर जिला अन्तर्गत डूमरकछार नगर के मेजर ध्यानचंद वार्ड नंबर-14 झीमर में बसे गरीबों औऱ जरूरतमंदों को शिवसेना डूमरकछार नगर उपाध्यक्ष कृष्णा पनिका ने नगर अध्यक्ष जय प्रकाश गुप्ता, संजू गुप्ता, रवि गुप्ता, दादू गुप्ता, दिलीप तिवारी, दीपक पंडितए मुकेश चौहान एवं शिव चौहान के सहयोग से आज 22 मई को यथाशक्ति राशन व्यवस्था […]
आद्या हॉस्पिटल में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन, 205 मरीजों ने कराया जांच
बलौदाबाजार/कसडोल। सेवा संकल्प समर्पण का ध्येय को ध्यान में रखते हुए आद्या हास्पिटल कसडोल के दो वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण करने एवं कुमारी आद्या दिव्यकार के जन्मदिन के उपलक्ष्य में आद्या हास्पिटल कसडोल में विशेषज्ञ चिकित्सको के शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 205 मरीजों का निःशुल्क इलाज किया गया। इस दौरान 45 सोनोग्राफी, 14 एक्स-रे, […]
…आखिर न्याय के लिए भिखमतिया पहुॅच गई राज्यपाल के पास
जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन कर दी थी भिखमतिया की आवाज को अनसुनी अनूपपुर। जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन से भिखमतिया ने अपनी जमीन को लेकर कई बार प्रदर्शन किये, लेकिन जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के द्वारा उनकी दुःख भरी बात को अनसुना कर दिया गया, जिसके बाद भिखमतिया बाई को न्याय दिलाने के […]




