अनूपपुर। मां नर्मदा जी के उद्गम स्थल अमरकंटक में नर्मदा जयंती के उपलक्ष्य में खनिज एवं जिला प्रभारी मंत्री ने वित्तीय विभाग से मांग किये है कि नर्मदा महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन जा रहा है जिसमें अपने पत्र क्रमांक टिप क्रमांक 38/मंत्री/ख.सा.वि. का जिला कलेक्टर अनूपपुर का और अर्द्ध शासकीय पत्र क्रमांक 5516/एससी/2019 दिनांक 31.10.2019 की पति संकलन है। जिससे उनके द्वारा उल्लेखनीय विषय अंतर्गत अमरकंटक में भी मां नर्मदा महा उत्सव के आयोजन हेतु लगभग 2 करोड रुपए राशि आवंटित किया जाये। जिससे मां नर्मदा जी के उद्गम स्थल अमरकंटक में नर्मदा जयंती के उत्सव के अवसर पर मां नर्मदा उत्सव के आयोजन में आने वाले श्रद्धालुओं एवं संस्कृति कार्यक्रम आदि पर होने वाले व्यय हेतु प्रतिवर्ष स्थाई रूप से वित्तीय वर्ष के बजट में सम्मिलित करने संबंधी कृपया संबंधित को निर्देशित किया जाये।