
अनूपपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा 21 सितंबर 2022 को अनूपपुर जिले के कोतमा और बिजुरी में चल रहे नगरीय निकाय चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को चुनाव जीतने का मार्गदर्शन दिया इस दौरान जिला प्रभारी भाजपा डॉ राजेश मिश्रा, भाजपा के जिला अध्यक्ष बृजेश गौतम नगर पालिका पसान के अध्यक्ष राम अवध सिंह के अलावा भाजपा के पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे कोतमा और बिजुरी में बैठक के दौरान प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा ने वार्ड पार्षद के चुनाव को जीतने के लिए पेज प्रभारी बूथ प्रभारी वार्ड प्रभारी को प्रमुख जिम्मेदारी देते हुए चुनाव जीतने का मार्गदर्शन दिया वार्ड को जीतने के लिए पूरी ताकत के साथ कार्यकर्ताओं को मैदान में उतर जाने और भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी को भारी बहुमत से विजय दिलाने हेतु उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपेक्षा की है। भाजपा सरकार की उपलब्धियों को लोगों तक पहुंचाने और नगर विकास के मुद्दों को लेकर जनता के बीच में जाने हेतु सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया गया है श्री शर्मा ने भाजपा के सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारियों से सभी मतभेद दूर करते हुए एकजुट होकर चुनाव में भाजपा प्रत्याशी को जिताने हेतु निर्देशित किया है ।सभी वार्ड से पार्षदों को विजय हासिल हो जिससे कि नगर परिषद में भाजपा का अध्यक्ष निर्वाचित हो सके और क्षेत्र का विकास सुनिश्चित हो सके। उपरोक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी राजेश सिंह द्वारा दी गई।