सघन स्वयंसेवक पंजीयन अभियान सकरा में हुआ सम्पन्न
नेहरू युवा केंद्र के कार्यकर्ताओं ने विद्यालय के छात्र-छात्राओं को स्वच्छता के लिए किया प्रेरित

अनूपपुर। आजादी के 75वां अमृत महोत्सव के उपलक्ष में नेहरू युवा केंद्र (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार) के द्वारा नेहरू युवा केंद्र के डिप्टी डायरेक्टर आर.आर. सिंह के निर्देशानुसार और लेखा एवं कार्यक्रम सहायक मनीष चौहान के मार्गदर्शन में 21 अक्टूबर 2022 को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सकरा जिला अनूपपुर में सघन स्वयंसेवक पंजीयन अभियान कराया गया। नेहरू युवा केंद्र के कार्यकर्ताओं ने स्वयंसेवक की वितरित जानकारी के बारे में छात्र-छात्राओं को बताया और कहा कि सेवा अपने आप में पुरस्कार है मुझे विश्वास है कि आप सभी इस बात से सहमत है इसलिए यह अवसर जरूरतमंदों तक पहुँचने का है। चिकित्सक के लिए सबसे गरीब व सबसे कमजोर वर्गों की सेवा करना ही सबसे बड़ा पारितोषिक है। इस कृत्य से आपकी पहचान विचारशील लक्ष्य दूसरों की सहायता करने के लिए अपने ज्ञान व अनुभव को साझा करना है। महान धार्मिक नेता स्वामी विवेकानंद ने कहा है कि ‘उठो, जागो तथा लक्ष्य प्राप्ति तक न रुकों। जिन विशेषज्ञों ने स्वास्थ्य के उपयोग एवं इसके प्रसारण को खो दिया है। हमारे पास उनके लिए सेवाएं प्रदान करने वाला महान काम है। इस नेक काम के लिए उन विशेषज्ञ स्वयंसेवकों की आवश्यकता है। और साथ ही साथ नेहरू युवा केंद्र के कार्यकर्ताओं ने छात्र-छात्राओं को स्वयंसेवक पंजीयन अभियान के तहत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सकरा के छात्र-छात्राओं से विद्यालय के प्रांरण में सफाई अभियान और पौधा रोपण का कार्य कराया और बताया कि समूचे विश्व में पर्यावरण को लेकर चिंताएं लगातार व्यक्त की जा रही हैं। बढ़ते प्रदूषण के कारण पर्यावरण बचाने को लेकर अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी कई बार चेतावनी जारी की जा चुकी हैं लेकिन नतीजा अभी तक ढाक के तीन पात वाला ही रहा है। ऐसे में अब स्वयं सेवक संघ पर्यावरण बचाने को लेकर आगे आया है। इस विषय पर संघ की गंभीरता को इससे भी समझा जा सकता है कि इसके लिए अलग से एक विभाग भी संघ ने बना दिया है। इस अभियान का व्यापक तौर पर पूरे देश और दुनिया में असर हो इसके लिए इसमें पर्यावरण से संबंधित संघ के आनुषांगिक संगठनों के साथ-साथ भारत सरकार के संबंधित मंत्रालय भी इसमें सहभागिता कर रहे हैं। इस अभियान से प्रत्यक्ष तौर पर जुड़ेंगे। संघ और सरकार के तालमेल से चलाए जाने वाले इस अभियान से आम आदमी को जोड़ने पर जोर रहेगा। इसलिए स्वयंसेवकों के साथ-साथ छात्रों को भी इस अभियान के मद्देनजर किया जाएगा। नेहरू युवा केंद्र के कार्यकर्ताओं ने विद्यालय के छात्र-छात्राओं को वितरित जानकारी दी गई। जिसमें नेहरू युवा केंद्र के कार्यकर्ता प्रकाश कुशवाहा, सानू श्रीवास्तव, शुभम शुक्ला तथा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य आर.पी. सोनी, बी.डी. पटेल, अरुण गुप्ता, श्रीमती रेखा दीक्षित, फूलमती सिंह, लवकेष द्विवेदी, प्रशीत दास, उपेन्द्र मिश्रा, श्रीमती कीर्ति, रेनू, राधा पटेल, निधि तिवारी, साहिल मंजूरी, सुरेन्द्र सिंह व छात्र-छात्राएं सघन स्वयंसेवक पंजीयन अभियान के कार्यक्रम में उपस्थित रहे।