हर्षोल्लास के साथ मनाया गया मध्यप्रदेश स्थापना दिवस

अनूपपुर। मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद जिला अनूपपुर विकास खंड जैतहरी के सेक्टर क्रमांक 04 वेंकटनगर हेतु नवांकुर योजना 2022-23 हेतु चयनित संस्था ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति (नवांकुर संस्था) द्वारा ग्राम चोलना शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चोलना के स्टॉफ एवं छात्रों द्वारा प्रभात फेरी कार्यक्रम का आयोजन किया गया, प्रभात फेरी मे छात्रों द्वारा मध्यप्रदेश गान गाते हुए नारा लगाया गया, इस कार्यक्रम मे प्राचार्य पी.एल. सुरजन, मध्य्यप्रदेश जन अभियान विकासखंड जैतहरी के ब्लॉक समन्वयक फत्ते सिंह, परामर्शदाता टीकम सिंह, नायक, ग्रामीणजन, शिक्षक बंधु तथा नवांकुर संस्था के अध्यक्ष दिनेश विश्वकर्मा ग्राम प्रस्फूटन समिति के अध्यक्ष एवं सदस्य उपस्थित रहे, कार्यक्रम मे मध्यप्रदेश की स्थापना और उसका इतिहास बताया गया, मध्य प्रदेश गान गया गया, और राष्ट्रीय गान गया गया।