

Related Articles
सुरभि ने क्षेत्र को किया गौरवान्वित
राजनगर। राजनगर की बेटी सुरभि गुप्ता ने क्षेत्र के साथ-साथ जिले को भी गौरवान्वित किया है। मध्य प्रदेश स्काउट गाइड द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय तीन दिवसीय यूथ वर्चुअल युवा संगोष्ठी में अपना स्थान बनाया है। गौरतलब हो कि उक्त राज्य स्तरीय संगोष्ठी में पूरे प्रदेश से 270 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था जिसमें अनूपपुर जिले […]
कोतमा कांग्रेस पूर्व विधायक के भतीजे ने ग्रहण की भाजपा की सदस्यता
अनूपपुर। भारतीय जनता पार्टी के कार्यों से प्रभावित होकर कोतमा विधानसभा के कांग्रेस के पूर्व विधायक मनोज अग्रवाल के भतीजे रितेश अग्रवाल ने 28 अप्रैल 2023 को भोपाल स्थित खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग मंत्री बिसाहूलाल सिंह के निवास पर भाजपा जिला अध्यक्ष रामदास पुरी जिला महामंत्री जितेंद्र सोनी उपाध्यक्ष सिद्धार्थ शिव सिंह, […]
शासकीय तुलसी महाविद्यालय में शिक्षा का गिरता स्तर
अनूपपुर। जिला मुख्यालय स्थित शासकीय तुलसी महाविद्यालय में पिछले 2 वर्षों से पढ़ाई व्यवस्था वैसे भी लड़खड़ाई हुई थी और अब तो कोरोना काल में यहां के छात्रों का भविष्य और भी अंधकार में डाल दिया है। सत्र 2021 में नवंबर, दिसंबर में उच्च शिक्षा विभाग ने महाविद्यालय प्रारंभ कर पढ़ाई लिखाई शुरू की थी […]


अनूपपुर । नगर पालिका परिषद पसान वार्ड क्रमांक 9 में उस समय स्थानीय निवासी अरविंद मिश्रा के द्वारा विवाद और गाली गलौज नगर पालिका के कर्मचारी के साथ की गई जब नगर पालिका कर्मचारी शानू पिता महेश लालपुरी के द्वारा अलाव की लकड़ी गिराने हेतु सुबह लगभग 8:00 बजे वार्ड नंबर 9 में पहुंचा था उसी दौरान वार्ड नंबर 9 निवासी अरविंद मिश्रा के द्वारा अपने मन मुताबिक अपने स्थान पर अलाव की लकड़ी गिराना चाह रहा था जिस पर नगर पालिका कर्मचारी शानू लालपुरी ने अलाव की लकड़ी निर्धारित स्थान पर गिराने की बात कहते हुए नगर पालिका के उच्च अधिकारियों से बात करने की बात कही तो अरविंद मिश्रा आग बबूला हो गए और जातिसूचक गाली गलौज करते हुए मारने की धमकी दी । घटना के दौरान स्थानीय निवासी विक्की सिंह के द्वारा बीच-बचाव किया गया ।घटना की शिकायत नगरपालिका कर्मचारी शनू लालपुरी के द्वारा थाना भालूमाडा में दर्ज कराई गई है मामले की विवेचना पुलिस के द्वारा की जा रही है।

