राजनगर। जागृति क्लब एवं यूथ एकेडमी के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित चार दिवसीय रात्रिकालीन कबड्डी प्रतियोगिता का समापन नगर परिषद राजनगर के अध्यक्ष यशवंत कुमार सिंह के मुख्य अतिथि में संपन्न हुआ जहां पर विशिष्ट अतिथि के रूप में मुख्य नगर परिषद अधिकारी राजेंद्र कुमार कुशवाहा वरिष्ठ श्रमिक नेता कामरेड कन्हैया सिंह नगर परिषद उपाध्यक्ष धनंजय सिंह समस्त पार्षद वरिष्ठ भाजपा नेता धर्मेंद्र सिंह सुरेश गौतम राजेश कलशा एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता हरीशंकर दुबे अजय सिंह जगदीश पटेल पार्षद गणमान्य नागरिक रामलोचन दुबे भीम जयसवाल एस के बैस्य सुधा शर्मा रामू यादव रामचंद्र यादव उपस्थित थे जिनकी उपस्थिति में कबड्डी प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला मध्यप्रदेश के शहडोल एवं छत्तीसगढ़ के सूरजपुर के मध्य खेला गया जिसकी शुरूआत अतिथियों द्वारा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करने के पश्चात राष्ट्रगान के साथ किया गया जहां सूरजपुर तथा शहडोल के खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया जहां शहडोल की टीम निर्धारित समय में 53 अंक अर्जित की तो सूरजपुर की टीम 22 अंकों पर सिमट कर रह गई जहां इस फाइनल मुकाबले में शहडोल को विजेता का खिताब दिया गया वही मैन आफ द मैच तथा वेस्ट मैन ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब इरफान को दिया गया इस अवसर पर संबोधित करते हुए नगर परिषद के अध्यक्ष यशवंत सिंह ने कहा कि जागृति क्लब की शुरुआत आज के 30 वर्ष पूर्व 1992 में छह सदस्यों के साथ की गई थी जहां आज वर्तमान में 150 से भी अधिक सदस्य इस समिति में हैं जो समय-समय पर क्षेत्र के विकास एवं युवाओं को नई दिशा देने के लिए विभिन्न आयोजन करते रहते हैं वही हम चाहेंगे कि आने वाले समय में या समिति अन्य सामाजिक कार्य में भी अपनी अग्रणी भूमिका निभाई इस अवसर पर मुख्य अतिथि एवं उपस्थित अतिथियों द्वारा विजेता टीम शहडोल को ₹31000 नगद ट्राफी एवं पारितोषिक पुरस्कार तथा उपविजेता टीम सूरजपुर को 21000 पर नगद ट्रॉफी पारितोषिक पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया वहीं प्रतियोगिता में निर्णायक भूमिका निभाने वाले रामजी बिंद मिथिलेश सिंह के साथ-साथ उपस्थित समस्त अतिथियों कार्यकर्ताओं को समिति द्वारा स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया प्रतियोगिता को सफल बनाने में राजेश श्रीवास्तव विकास श्रीवास्तव मुकेश राजभर मनीष सिंह दीपक सिंह मोहम्मद महमूद सतीश केसरवानी अयाज सहित सभी समिति के सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।