अनूपपुर

परिवार के साथ अपना भी ध्यान रखें महिलाएं: पूनम मिश्रा

श्रद्धा महिला मंडल ने 200 जरूरतमंद महिलाओं को बांटे कंबल एवं कराया भोजन

राजनगर। सामाजिक क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभाने वाली श्रद्धा महिला मंडल एसईसीएल, जागृति महिला मंडल हसदेव क्षेत्र द्वारा नगर परिषद डोला के तुर्रा तुर्रा में पहुंचकर जरूरतमंद 200 महिलाओं को कंबल का वितरण करने के साथ-साथ समस्त महिला एवं बच्चों को भोजन कराया गया जिसकी शुरुआत श्रद्धा महिला मंडल के अध्यक्ष पूनम मिश्रा ने किया जहां श्रद्धा महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती पूनम मिश्रा एवं जागृति महिला मंडल की अध्यक्षा श्रीमती अंजली कंजर कर द्वारा अपने समिति के सदस्यों के साथ तुर्रा धाम पहुंचकर सर्वप्रथम भगवान भोले, बजरंगबली एवं शनिदेव की पूजा अर्चना की गई जिसके पश्चात श्रद्धा महिला मंडल की अध्यक्षा पूनम मिश्रा उपाध्यक्ष संगीता कापरी, जागृति महिला मंडल की अध्यक्षा अंजलि कंजर का के साथ-साथ समिति के अन्य सदस्य द्वारा वृक्षारोपण किया गया तत्पश्चात उपस्थित समस्त जरूरतमंद 200 महिलाओं को कंबल का वितरण समिति द्वारा किया गया। इस अवसर पर महिलाओं को संबोधित करते हुए श्रद्धा महिला मंडल की अध्यक्षा श्रीमती पूनम मिश्रा ने कहा कि आज आप लोगों के बीच आकर हमारे समिति के सभी सदस्य काफी अभिभूत महसूस कर रहे हैं हम समय-समय पर जरूरतमंद परिवारों की मदद करते रहते है। हम उपस्थित समस्त महिलाओं से से चाहेंगे कि वह परिवार का ध्यान रखने के साथ-साथ अपना भी ध्यान ध्यान देते रहे ,आप अपनी इच्छाओं को भी उजागर कर अपनी इच्छा की पूर्ति करें क्योंकि आपके स्वस्थ रहने से ही आपका परिवार बढ़ता है आज यहां पर आप लोगों से मिलकर काफी अच्छा लगा आप लोग परिवार एवं समाज के लिए बहुत अच्छा कर रही हैं आप सभी लोग अपने परिवार के साथ मिलकर विकास करें क्योंकि सभी के साथ से ही सबका विकास होता है जिसके पश्चात उपस्थित समस्त महिला एवं बच्चों को भोजन कराया गया जिसकी शुरुआत श्रीमती पूनम मिश्रा द्वारा किया गया। इस अवसर पर श्रीमती पिंकी सिंह, बबीता गुप्ता, प्रियंका श्रीवास्तव, प्रतिभा पाठक, डॉ रश्मि तिवारी, सरोज विसनोई, रंभा मिश्रा, कांति शर्मा, वैशाली पुष्पा सिन्हा, अनिता आनंद, मंजू तिर्की अर्चना साहू, श्रीमती चौरसिया,समरप्रिता मुखर्जी, मनीषा टंडन, शबनम चौधरी रंजना मिश्रा रजनी सिंह सहित समिति के अन्य सदस्य उपस्थित थे अंत में जागृति महिला मंडल की अध्यक्षा श्रीमती अंजली कंजरकर द्वारा उपस्थित समस्त सदस्यों एवं महिलाओं को आभार व्यक्त किया गया।

Related Articles

Back to top button