यह होती है पुलिस की ड्यूटी, मंडप छोड़ पुलिसवाला दूल्हा गायब
कोतमा अनुविभाग अंतर्गत सेवानिवृत्त अधिकारियों का हुआ सम्मान
राजेश सिंह

कोतमा अनुविभाग अंतर्गत सेवानिवृत्त अधिकारियों का हुआ सम्मान
राजेश सिंह



अनूपपुर। जिले के कोतमा अनुविभाग के अंतर्गत थाना भालूमाड़ा क्षेत्र के बंकिंग बिहार जमुना कॉलरी में 1 फरवरी 2023 को आयोजित सेवानिवृत्त अधिकारियों के विदाई समारोह में प्रमुख रूप से क्षेत्र के नगर पालिका परिषद पसान अध्यक्ष राम अवध सिंह, विधायक प्रतिनिधि उदय प्रताप सिंह, कोतमा थाना प्रभारी अजय कुमार, बिजुरी थाना प्रभारी राकेश उईके ,रामनगर थाना प्रभारी राकेश वैश्य,फुनगा चौकी प्रभारी सुमित कौशिक उपस्थित रहे। विदाई समारोह में सेवानिवृत्त अधिकारी कोतमा एसडीओपी शिवेंद्र सिंह बघेल, उप निरीक्षक रविंद्र शुक्ला, सहायक उपनिरीक्षक उमा शंकर शुक्ला, प्रधान आरक्षक रामपाल मिश्रा का फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया गया ।तीनों थाना प्रभारियों द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट कर उन्हें विदाई दी गई। इस अवसर पर अतिथियों के द्वारा अपने उद्बोधन के माध्यम से अपने विचार प्रस्तुत किए गए ,लेकिन यहां पर यह बात देखी गई, कि पुलिस की ड्यूटी क्या होती है।