बाप का दुख दर्द बांट लेती है बेटियां, बेटों को तो मैने अक्सर जमीन बांटते देखा है- बृजेश गौतम

अनूपपुर। नगरपालिका परिषद बिजुरी में 05 फरवरी रविवार को महिला मोर्चा के आह्वान पर मण्डल अध्यक्षा कलावती सिंह द्वारा लाडली लक्ष्मी एवं मातृशक्ती हितग्राही सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें भाजपा महिला मोर्चा कि जिला अध्यक्षा रश्मि खरे जिला महामंत्री ज्योति सोनी, जिला उपाध्यक्षा छाया सोनी, पूर्णिमा सिंह, संगीता सोनी सहित नपा बिजुरी कि अध्यक्षा सहबिन पनिका उपाध्यक्षा प्रीति सतीश शर्मा सहित आशा रजक, नमिता कोल संजू मिश्रा एवं सैकडो़ कि तादाद में उपस्थित महिलाओं ने कार्यक्रम में अपनी सहभागिता निभाई।
स्थानीय नेताओं सहित भाजपा जिला अध्यक्ष ने भी किया कार्यक्रम में शिरकत
महिला मोर्चा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष ब्रजेश गौतम, पूर्व विधायक दिलीप जायसवाल, जिला उपाध्यक्ष गयाबोध मिश्रा, जिलामंत्री गुंजन साहू, मण्डल अध्यक्ष भूपेन्द्र महरा, पूर्व नपा उपाध्यक्ष सतीश शर्मा सहित भिन्न-भिन्न मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी व कार्यकर्ता आयोजित कार्यक्रम में अपने विचार व्यक्त करते हुऐ, शासन कि विभिन्न योजनाओं एवं संगठनात्मक कार्यक्रमों पर व्यक्तव्य रखे।
आयोजित कार्यक्रम में अपने व्यक्तव्य से सब को मंत्र मुग्ध कर गऐ श्री गौतम
महिला मोर्चा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करते हुऐ जिला भाजपा प्रमुख ने संगठन के सात्विक विचार सर्व समक्ष साझा करते हुऐ उपस्थित लोगों को भाजपा संगठन कि विचारधारा, नीति और स्पष्ट नियत से भी अवगत कराऐ, भाजपा सरकार के मूल सिध्दांत एवं कल्याणकारी योजनाओं कि जानकारी देते-देते जिला अध्यक्ष श्रीगौतम ने अपनी मनोव्यथा सभी से साझा करते हुऐ कहा कि बाप का दुख दर्द बांट लेती है बेटियां, बेटों को तो मैने अक्सर जमीन बांटते देखा है। उनके मुखारबिंद से यह शब्द निकलते ही पूरा कार्यक्रम तालियों कि गड़गडा़हट से गूंज उठा। अंततः कार्यक्रम में उपस्थित महिला मोर्चा कि जिला महामंत्री ज्योति सोनी ने भी कार्यक्रम में उपस्थित जनों को सम्बोधित करते हुऐ कहा कि बंदिसों कि बेडि़यों से अगर पहले जकडी़ ना जाती बेटियां, तो पुरूष प्रधान इस देश में सबको पीछे छोंड़ देती बेटियां। उनके ख्वाबों के पंख को कतर दिया था रूढी़वादी सोंच ने, शिव राज ने जिसे तोड़कर आत्मनिर्भर बनाया है। आज हर क्षेत्र में वह अपनी अमिट छाप छोड़कर हौसलों कि उडा़न भर रही हैं बेटियां।
आभार व्यक्त पश्चात कार्यक्रम का समापन किया गया
पूरे कार्यक्रम का सफल मंच संचालन कर रही महिला मोर्चा कि जिला उपाध्यक्षा पूर्णिमा सिंह ने आभार व्यक्त करने के लिऐ मण्डल मंत्री दीपा नामदेव से आग्रह किया। अंततः दीपा नामदेव द्वारा सभी का आभार व्यक्त करते हुऐ कार्यक्रम के समापन का घोषणा किया गया।