

Related Articles
तीन वर्षों में एसईसीएल ने दी लगभग तीन हजार युवाओं को अप्रेंटिस ट्रेनिंग
बिलासपुर। पिछले तीन वर्षों में एसईसीएल द्वारा रिकॉर्ड 2,908 युवाओं को माइनिंग समेत विभिन्न ट्रेड्स में अप्रेंटिस ट्रेनिंग दी गयी है।वर्ष 2020-21 एवं 2022-23 के बीच युवाओं को एसईसीएल द्वारा माइनिंग इंजीनियरिंग, माइन सर्वेक्षण, सिविल, इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल आदि ट्रेड्स में प्रशिक्षण दिया गया है।भारत सरकार की राष्ट्रीय प्रशिक्षुता प्रशिक्षण योजना (एनएटीएस) एवं राष्ट्रीय प्रशिक्षुता प्रोत्साहन […]
गोबर से बन रही हैं आकर्षक राखियां, कम कीमत पर उपलब्ध है पर्यावरण हितैषी राखियां
अनूपपुर। राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत जैतहरी विकासखण्ड के ग्राम अंजनी के गंगा स्व सहायता समूह द्वारा गोबर से आकर्षक राखियां बनाई जा रही हैं, जो न सिर्फ पर्यावरण संरक्षण के प्रति संवेदनशीलता का परिचायक है, बल्कि स्थानीय संशाधनों का उपयोग करते हुए कम कीमत पर उत्पादों को उपलब्ध कराने का एक सकारात्मक प्रयास भी […]
कमिश्नर ने किया जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण कमिश्नर ने वैक्सीनेशन बढ़ाने एवं स्वास्थ्य व्यवस्थाएं चुस्त-दुरुस्त रखने के दिए निर्देश
अनूपपुर। शहडोल संभाग के कमिश्नर राजीव शर्मा ने आज यहां शासकीय जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण कर वहां की स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया और कोविड-19 से बचाव के लिए की गई व्यवस्थाओं को देखा। आपने कोविड-19 से निपटने के लिए स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को चुस्त-दुरुस्त रखने के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी तथा अन्य स्वास्थ्य […]



अनूपपुर ।एसईसीएल जमुना कोतमा क्षेत्र के जमुना कॉलरी वार्ड क्रमांक 4 निवासी दीपक यादव का 4 वर्षीय पुत्र विशू जो अपने अपने बड़े भाई 5 वर्षीय शिवाय के साथ वार्ड क्रमांक 4 के डबल स्टोरी के पास स्थित कुएं के पास लगी बेर के पेड़ से बेर तोड़ने का प्रयास कर रहा था तभी 9 फरवरी 2023 की दोपहर लगभग 12:00 बजे अचानक मासूम बालक विशू कुएं में गिर गया जिसकी डूबने से मृत्यु हो गई ।घटना के दौरान उसका बड़ा भाई शिवाय मौजूद रहा और उसकी आंखों के सामने विशु बेर के पेड़ से कुएं में जा गिरा और कुएं में डूबने से विशू की मृत्यु हो गई । घटनास्थल पर मौजूद बड़ा भाई शिवाय के द्वारा घटना की जानकारी घर पर दी गई जिसके बाद घर में कोहराम मच गया और परिवार तथा आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंच गए जहां पर मृतक 4 वर्षीय विशू का शव कुएं से निकाला गया ।घटना की सूचना स्थानीय पुलिस थाना भालूमाडा को दी गई मौके पर पुलिस ने पहुंचकर शव का पंचनामा तैयार करते हुए अग्रिम कार्यवाही प्रारंभ की है। घटना की जानकारी लगते ही नगर पालिका अध्यक्ष राम अवध सिंह उपाध्यक्ष अजय यादव वार्ड क्रमांक 3 के पार्षद सविता रुपेश सिंह वार्ड क्रमांक 2 के पार्षद गीता अजय यादव पार्षद अब्दुदुल कलाम तथा क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने पीड़ित परिवार के घर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की ।

