छत्तीसगढ़

नाबालिग का दैहिक शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर कर रहा था लम्बे समय से दुष्कर्म

पोंड़ी पुलिस ने पहुंचा दिया हवालात

कोरिया। जिले के पोंड़ी थाना अंतर्गत नाबालिग बालिका को शादी का झांसा देकर उसके साथ लम्बे समय से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल की राह दिखा दी है। मिली जानकारी के अनुसार थाना पोड़ी में पीड़ित अपने परिजनों के साथ आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि हल्दीबाड़ी निवासी सरफराज नामक युवक से पिछले वर्ष जान पहचान हुई थी और उससे फोन पर बातचीत होती थी। सरफराज उसे हमेशा शादी करने का प्रलोभन देता था साथ ही पीड़िता ने बताया कि वह कभी-कभी मिलता-जुलता था तथा पीड़िता को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाकर शारीरिक शोषण करता था किन्तु अब शादी करने से इनकार कर रहा है। प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना प्रभारी उपनिरीक्षक सुनील सिंह द्वारा घटना की जानकारी तत्काल पुलिस अधीक्षक कोरिया संतोष कुमार सिंह को दी गई। पुलिस अधीक्षक कोरिया द्वारा घटना की जांच कर दोषी को शीघ्र गिरफ्तार करने का आदेश दिया। पीड़िता की रिपोर्ट पर आरोपी के विरुद्ध धारा 363 366 376 (2)(ढ) भा.द.वि. 4,6 पाकसो एक्ट, 3(2)(अ) एसटी/एससी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया। प्रकरण की विवेचना नगर पुलिस अधीक्षक पी.पी. सिंह चिरमिरी के द्वारा तत्परता से की गई। आरोपी सरफराज पिता बाबू खान उम्र 21 वर्ष निवासी हल्दीबाड़ी थाना चिरमिरी को चंद घंटों में पकड़ लिया गया तथा गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

 

 

 

Related Articles

Back to top button