पसान नगर पालिका में कार्यरत सत्यभान सिंह के सेवानिवृत्त होने पर दी गई विदाई

भालूमाड़ा। नगर पालिका परिषद स्थान में कार्यरत सत्यभान सिंह बघेल विद्युत लाइनमैन स्थाई कर्मी के सेवानिवृत्त होने पर नगर पालिका कार्यालय में उन्हें सम्मान पूर्वक विदाई देते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य सुखमय जीवन की कामना की गई। पसान नगर पालिका में 1/9/ 1992 से कार्यरत विद्युत लाइनमैन सत्यभान सिंह बघेल 62 वर्ष की आयु में 28 फरवरी 2023 को सेवानिवृत्त हुए जिनका विदाई कार्यक्रम नगर पालिका कार्यालय में आयोजित किया गया था जहां पर नगर पालिका अध्यक्ष राम अवध सिंह ने उनका माल्यार्पण करते हुए सम्मान किया इसी कड़ी में मुख्य नगरपालिका अधिकारी नगरपालिका के उपाध्यक्ष पार्षद समस्त कर्मचारियों ने भी बघेल जी का माल्यार्पण करते हुए ढोल नगाड़ों के साथ मुंह मीठा करा कर उनका सम्मान किया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष राम अवध सिंह ने बघेल जी की सराहना करते हुए कहा कि वे सदैव अपने कार्य के प्रति समर्पित रहे हैं उनका मिलनसार व्यक्तित्व उनकी कार्यशैली अपने कर्तव्य के प्रति उनकी जिम्मेदारी का हर कोई कायल रहा है आज उनके सेवानिवृत्त होने पर ईश्वर से यही कामना है कि वह सदैव स्वस्थ रहें प्रसन्न रहें और अपने घर परिवार में बच्चों के साथ हंसी-खुशी अपना जीवन व्यतीत करें। मुख्य नगरपालिका अधिकारी ने भी बघेल जी के सेवानिवृत्त होने पर उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएं दिए। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष राम अवध सिंह सीएमओ शशांक आर्मो उपाध्यक्ष अजय यादव उपयंत्री उमेश त्रिपाठी अविनाश मरकाम अभिनव त्रिपाठी नगर पालिका के पार्षद कर्मचारी उपस्थित रहे।