भाजपा महिला मोर्चा ने सुषमा स्वराज सम्मान से महिलाओं को किया सम्मानित
महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री एवं शहडोल संभाग प्रभारी शशि पटेल की उपस्थिति में महिलाओं का किया गया सम्मान

अनूपपुर- स्व. सुषमा स्वराज के सम्मान से उन महिलाओं को सम्मानित करने का निर्णय मध्य प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष श्रीमती माया नारोलिया के द्वारा लिया गया जो महिलाएं सामाजिक तथा अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर देश और समाज का नाम रोशन कर रही हैं। प्रदेश नेतृत्व के मार्गदर्शन में अनूपपुर भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष श्रीमती रश्मि खरे एवं महिला मोर्चा के जिला प्रभारी सुनील कुमार चौरसिया के द्वारा 27 मार्च 2023 को सुषमा स्वराज सम्मान समारोह का आयोजन भाजपा कार्यालय में किया गया,इस कार्यक्रम में प्रदेश के खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के मंत्री बिसाहूलाल सिंह भाजपा जिला अध्यक्ष रामदास पुरी महिला,मोर्चा प्रदेश मंत्री कार्यक्रम की मुख्य अतिथि शशि पटेल ,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य उर्मिला कटारे ,सुनीता सिंह की गरिमामय उपस्थिति रही। कार्यक्रम का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री बिसाहूलाल सिंह के द्वारा कन्या पूजन के साथ किया गया और सुषमा स्वराज पुरस्कार सम्मान समारोह में उपस्थित जनों को संबोधित किया गया।

भाजपा ने दिया महिलाओं को सम्मान
सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए मध्य प्रदेश महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शशि पटेल ने कहा कि भाजपा सरकार ने महिलाओं को अनेक योजनाओं के माध्यम से बहुत सम्मान दिया है उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं का जो सम्मान किया जा रहा है उन महिलाओं में सभी क्षेत्र की महिलाओं को सम्मिलित किया गया है सुषमा स्वराज पुरस्कार से सम्मानित होना हर महिला के लिए गौरव की बात है सुषमा स्वराज देश की ऐसी महिला नेत्री थी कि जब वह संसद में बोलती थी तो सभी की बोलती बंद हो जाती थी उनकी कार्यशैली और क्षमता का आकलन करना आसान नहीं है उन्होंने अपने जीवन काल में एक अलग पहचान बनाई और उनके दिए गए मार्गदर्शन में हम सभी महिलाओं को समाज और देश के उत्थान के लिए कार्य करना है
देश के निर्माण में सुषमा स्वराज की अहम भूमिका
कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष रश्मि खरे ने अपने विचार व्यक्त करते हुए बताया कि देश के निर्माण में अपनी अहम भूमिका अदा करने वाली महिलाओं के सम्मान की चिंता भाजपा सरकार निरंतर करती आ रही है और इसी कड़ी में प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार सुषमा स्वराज पुरस्कार सम्मान समारोह का आयोजन किया जाना सुनिश्चित किया गया जिसके तहत उन महिलाओं का सम्मान हम कर रहे हैं जो सामाजिक एवं अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर देश और समाज को प्रगति के पथ पर अग्रसर करने में अपनी भूमिका अदा कर रही हैं।
भाजपा ने दिया महिलाओं को बराबरी का दर्जा
भाजपा जिला अध्यक्ष रामदास पुरी ने पूर्व विदेश मंत्री स्वर्गीय सुषमा स्वराज के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सुषमा स्वराज के कार्यों को हम भुला नहीं सकते हैं ।हमारी सरकार माताओं बहनों के लिए अनेक योजनाएं लागू की है 50% की भागीदारी हर क्षेत्र में महिलाओं की भाजपा ने सुनिश्चित की है और समाज में महिलाओं को बराबरी का दर्जा भाजपा ने दिया है।
महिला मोर्चा के जिला प्रभारी सुनील कुमार चौरसिया ने उत्कृष्ट कार्य करने वाली आज संम्मानीत होने वाली सभी महिलाओं को बधाई एवं शुभकामनाये देते हुए नवरात्र के अवसर पर हुए आयोजन में भारी तादात में पहुंची महिलाओं को सुषमा स्वराज के जीवन शैली के बारे में और भारत का नाम ऊंचा करने में सुषमा स्वराज की भूमिका से सभी को अवगत कराया।
महिला सशक्तिकरण की दिशा में सरकार कर रही कार्य
कैबिनेट मंत्री बिसाहूलाल सिंह ने सुषमा स्वराज पुरस्कार सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे देश में 50% महिलाएं जिनका योगदान देश के विकास में अहम भूमिका अदा कर रहा है मध्य प्रदेश सरकार महिलाओं के उत्थान के लिए बढ़-चढ़कर कार्य कर रही है महिलाओं के लिए अनेक योजनाएं सरकार द्वारा चलाई जा रही हैं एक नई योजना लाडली बहना योजना जिसके माध्यम से महिलाओं के जीवन में परिवर्तन आएगा महिला सशक्तिकरण की दिशा में सरकार बड़े पैमाने पर कार्य कर रही है इसी कड़ी में मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना का भी शुभारंभ किया जा चुका है। सामाजिक एवं अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को साल श्रीफल स्मृति चिन्ह और प्रमाण पत्र देकर विभिन्न क्षेत्रों से चयनित 15 महिलाओं को सम्मानित किया गया।