अनूपपुर

निधन पर भाजपा नेताओं ने व्यक्ति की शोक संवेदना

अनूपपुर। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष रामदास पुरी की भाभी एवं भाजपा के जिला उपाध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह के बड़े भाई के निधन पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता और पदाधिकारियों ने शोक संवेदना व्यक्त की।भारतीय जनता पार्टी के उपाध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह के बड़े भाई सुखदेव सिंह का जिला चिकित्सालय में 25 अप्रैल 2023 को उपचार के दौरान निधन हो गया है जिन का अंतिम संस्कार 26 अप्रैल 2023 को किया गया, वही भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष रामदास पुरी की भाभी संसरिया बाई उम्र 65 वर्ष का 26 अप्रैल 2023 की सुबह निधन हो गया जिनका अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव दैखल में किया गया। शोकाकुल परिवार के प्रति भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता और पदाधिकारियों ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए दुख प्रकट किया और ईश्वर से पीड़ित परिवार को सहन शक्ति प्रदान करने की कामना की।

Related Articles

Back to top button