Breaking News

भाजपा जिला अध्यक्ष ने कामकाजी बैठक के माध्यम से चल रहे कार्यों की समीक्षा

भाजपा जिला अध्यक्ष ने कामकाजी बैठक के माध्यम से चल रहे कार्यों की समीक्षा

अनूपपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के द्वारा जारी किए गए संगठन के विभिन्न कार्यों को जमीनी स्तर पर उतारने एवं चल रहे संगठन के तमाम कार्यों की समीक्षा करने के लिए 1 अप्रैल 2023 को भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष रामदास पुरी ने अनूपपुर भाजपा कार्यालय में जिले के सभी मंडल अध्यक्ष एवं जिला टीम के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर बूथ विस्तारक योजना 2 के कार्यों की वर्तमान स्थिति पर चर्चा की और जहां पर भी अभी कार्य पूरा नहीं हो सका है उन मंडलों में कार्य को पूरा किए जाने का मार्गदर्शन दिया तथा मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के चल रहे कार्यो की भी समीक्षा की गई और पार्टी के सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारियों को जिम्मेदारी प्रदान की गई कि सभी लोग संगठन द्वारा दिए गए सभी कार्यों को जिम्मेदारी के साथ पूरा करें। अनूपपुर जिले की बैठक के उपरांत भाजपा जिला अध्यक्ष रामदास पुरी ने पुष्पराजगढ़ मंडल की बैठक लेते हुए वहां पर संगठन के चल रहे कार्यों की समीक्षा की गई। पुष्पराजगढ़ बैठक में पूर्व विधायक सुदामा सिंह जिले के महामंत्री हीरा सिंह श्याम ,पुष्पराजगढ़ मंडल अध्यक्ष, भाजपा के नेता विवेक बियानी वेद शर्मा तथा पुष्पराजगढ़ मंडल के सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे। उपरोक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी राजेश सिंह द्वारा दी गई।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button