राजनगर। नगर परिषद बनगांव में आज लाडली बहना योजना के प्रमाण पत्र वितरण के साथ-साथ वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जहां पर बतौर मुख्य अतिथि पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष बृजेश गौतम उपस्थित थे तो कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर परिषद अध्यक्ष यशवंत सिंह ने की जहां पर लाडली बहन योजना के प्रमाण पत्र का वितरण उपस्थित अतिथियों द्वारा किया गया जीन महिलाओं को प्रमाण पत्र वितरण किया गया उनके खाते में 10 जून से प्रत्येक माह 1000 मध्य प्रदेश सरकार द्वारा डाला जाएगा। महिलाओं को संबोधित करते हुए बृजेश गौतम ने कहा कि पूरे विश्व में गरीब महिलाओं के संबंध में किसी की भी सरकार ने चिंता नहीं की किंतुमध्य प्रदेश की भाजपा सरकार ने हमारे गरीब महिलाओं की चिंता करते हुए लाडली बहना योजना की शुरुआत की है जहां पर हर जरूरतमंद महिला को प्रत्येक माह ₹1000 दिया जाएगा जिससे वह अपनी मूलभूत आवश्यकताओं के लिए दूसरे पर निर्भर नहीं रहेगी वह अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति स्वयं कर सकेगी आज राजनगर में 1201 महिलाओं के आवेदन स्वीकृत हुए हैं जिनके खाते में प्रत्येक माह 1000 आएंगे। प्रमाण पत्र वितरण के पश्चात विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों द्वारा नगर परिषद प्रांगण में वृक्षारोपण भी किया गया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष राजेश कलशा, वरिष्ठ भाजपा नेता गजेंद्र सिंह सिकरवार, सुरेश गौतम, महेश जेठानी, प्रमोद शुक्ला, मनीष शुक्ला, सुनीता सिंह, संगीता माली, निर्मला सिन्हा, पार्षद पार्वती पनिका, राजकुमारी सविता कुशवाहा, मनोज चंदेल, संगीता सोनी, सहित अन्य गणमान्य नागरिक एवं महिलाएं उपस्थित थी।