कन्या के पूजन के बाद किया गया कार्यक्रम की शुरुआत
उत्कृष्ट छात्रों को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित

राजनगर/अनूपपुर। मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के प्रथम राशि आवंटन हेतु नगर परिषद बनगवां द्वारा समारोह का आयोजन कर लाडली बहनों को प्रमाण पत्र प्रदान कर उनके खाते में राशि आवंटित की गई। जहां पर बतौर मुख्यातिथि भारतीय जानता पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य ब्रजेश गौतम उपस्थित रहे वही कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर परिषद बनगवां के अध्यक्ष यशवंत सिंह ने किया। इस अवसर पर हजारों की संख्या मे लाडली बहनो ने इस कार्यक्रम मे उपस्थित होकर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान के व्यक्तब्य को सुना जिसके लिए नगर परिषद द्वारा बड़े स्क्रीन की व्यवस्था की गयी थी। जैसे हीं मध्यप्रदेश मे मुखिया ने 1000/- की राशि अपनी बहनो के अकाउंट मे ट्रांसफर किया वैसे ही सभी बहनो ने तालियां बजाकर शिवराज सिंह चैहान का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर आँगनबाड़ी की बहनो द्वारा रंगोली बनाया गया और कार्यक्रम की शुरुआत सात कन्याओं के पूजन के साथ-साथ किया गया। इस अवसर पर नगर परिषद कार्यालय द्वारा लगभग 50 उत्कृष्ट छात्रों को मेडल और प्रसस्ती पत्र देकर सम्मानित किया गया। उनके उज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर ब्रजेश गौतम, नगर के वरिष्ठ नागरिक रामकुमार तिवारी, बनगवां अध्यक्ष यशवंत सिंह, मंडल अध्यक्ष राजेश कलसा, सुरेश गौतम, बृजमोहन सिंह, श्याम सुंदर गौतम, प्रमोद शुक्ला, गिरजा विश्वकर्मा, जीतेन्द्र पनिका, सरिता ब्रजेश कुशवाहा, समय लाल पटेल, लल्ला चैहान, ऋषिकेश चाटर्जी, सुनील जैन, सतीश केशरवानी, हेमराज यादव, संजय वर्मा व अन्य भारतीय जानता पार्टी के नेता समेत वरिष्ठ पत्रकार मनोज सिंह, पंकज शर्मा व मनीष सिंह उपस्थित थें।