अनूपपुर
शासकीय सेवकों की अभिलेखों की छानबीन के कलेक्टर ने दिए निर्देश

अनूपपुर। कलेक्टर चंद्रमोहन ठाकुर ने सामान्य प्रशासन विभाग के निर्देशानुसार समस्त विभागीय अधिकारियों को 50 वर्ष की आयु अथवा 20 वर्ष की सेवा पूर्ण कर चुके समस्त शासकीय सेवकों के अभिलेखों की छानबीन करने के निर्देश दिए हैं। उक्त समस्त शासकीय सेवकों के अभिलेखों की समीक्षा कर अनिवार्य सेवनिवृत्ति के सम्बंध में अभिमत दिया जाएगा। अयोग्य पाए जाने वाले शासकीय सेवकों की सेवाएँ समाप्त करने की कार्यवाही की जाएगी।