अनूपपुर

शासकीय पाॅलिटेक्निक महाविद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया संविधान दिवस

भारत का संविधान भारत का सर्वोच्च विधान है-महेन्द्र गुप्ता

अनूपपुर। जिले के नेहरू युवा केन्द्र अनूपपुर युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशानुसार 26 नवम्बर 2021 शासकीय पाॅलिटेक्निक महाविद्यालय अनूपपुर के प्राचार्य ने ज्ञान की देवी माॅ सरस्वती जी व डाॅ भीमराव रामजी आम्बेडकर के छायाचित्र पर दिप प्रज्जवलित कर संविधान दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शासकीय पाॅलिटेक्निक महाविद्यालय के प्राचार्य महेन्द्र गुप्ता ने सभी छात्र-छात्राओं एवं उपस्थित नेहरु युवा केन्द्र के कार्यकर्ता को बताया कि भारत का संविधान भारत का सर्वोच्च विधान है जो संविधान सभा द्वारा 26 नवम्बर 1949 को पारित हुआ तथा 26 जनवरी 1950 से प्रभावी हुआ। यह दिन (26 नवम्बर) भारत के संविधान दिवस के रूप में घोषित किया गया है। जबकि 26 जनवरी का दिन भारत में गणतन्त्र दिवस के रूप में मनाया जाता है। डाॅ. भीमराव रामजी आम्बेडकर को भारतीय संविधान का प्रधान वास्तुकार या निर्माता कहा जाता है। भारत के संविधान का मूल आधार भारत सरकार अधिनियम 1935 को माना जाता है। भारत का संविधान विश्व के किसी भी गणतान्त्रिक देश का सबसे लम्बा लिखित संविधान है। श्री गुप्ता ने अपने शब्दों के कहा कि हम भारत के लोग भारत को एक सम्पूर्ण प्रभुत्व सम्पन्न समाजवादी पंथनिरपेक्ष लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाने के लिए, तथा उसके समस्त नागरिकों को सामाजिक, आर्थिक और राजनैतिक न्याय, विचार, अभिव्यक्ति, विश्वास, धर्म और उपासना की स्वतंत्रता, प्रतिष्ठा और अवसर की समता प्राप्त कराने के लिए, तथा उन सब में व्यक्ति की गरिमा और राष्ट्र की एकता और अखण्डता सुनिश्चित करने वाली वन्धुता बढ़ाने के लिए दृढ़संकल्प होकर अपनी इस संविधान सभा में आज तारीख 26 नवम्बर, 1949 ई. को एतत् द्वारा इस संविधान को अंगीकृत, अधिनियमित और आत्मार्पित करते हैं। जिसमें उपस्थित शासकीय पाॅलिटेक्निक महाविद्यालय के प्राचार्य महेन्द्र गुप्ता, विभागाध्यक्ष राकेश कुमार, संतेन्द्र, राहुल पयासी, धनीराम पटेल शासकीय पाॅलिटेक्निक महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं अमन मिश्रा, रावेन्द्र सिंह, गौरव अहिरवार राहुल पांडेय, पंकज सिंह अजय मारवी, विजय, राम कुमार व छात्रा रिंकी सिंह पूजा पटेल, विभा पटेल, देवकी, सिंह एवं नेहरु युवा केन्द्र के कार्यकर्ता सिद्धार्थ मिश्रा, कुलदीप, गुप्ता, कृणानु श्रीवास्तव, सुरेन्द्र महरा, दिनेश विश्‍वकर्मा, प्रकाश कुशवाहा, शुभम शुक्ला, शनि पटेल उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button