Breaking News

महाविद्यालय में नशामुक्त अभियान कार्यक्रम का किया गया आयोजित

अनूपपुर। मध्यप्रदेश शासन व समान्य प्रशासन के निर्देशानुसार शासकीय महाविद्यालय जैतहरी में नशा मुक्त अभियान के अंतर्गत स्वस्थ्य समाज के निर्माण के लिए नशा मुक्ति के तहत व्याख्यान माला का आयोजन किया गया। जिसमें नशा करने से होने वाली दिक्कतों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इस कार्यक्रम के अन्तर्गत महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आर.एस. वाटे ने नशामुक्त भारत अभियान के विषय में विद्यार्थियो को जानकारी दी। कार्यक्रम का मंच संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना महिला इकाई के कार्यक्रम अधिकारी प्रो. संगीता उईके ने किया। और आभार राष्ट्रीय सेवा योजना के पुरुष इकाई के कार्यक्रम अधिकारी प्रो. राजकुमार सिंह ने व्यक्त किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त अधिकारी कर्मचारी एवं महाविद्यालय में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं सहित राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button