अनूपपुर

भाजपा मंडल ने किया भगवान शिव का रुद्राभिषेक

रिपोर्टर समर बहादुर सिंह

राजनगर। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा महाकाल लोक मंदिर उज्जैन में मंदिर का लोकार्पण किया गया जिस के उपलक्ष में भारतीय जनता पार्टी मंडल राजनगर द्वारा न्यू राज नगर स्थित शिव मंदिर में रुद्राभिषेक किया जहां पर नगर परिषद के अध्यक्ष यशवंत सिंह एवं मंडल अध्यक्ष कलशा ने संयुक्त रुप से भाजपा कार्यकर्ता की उपस्थिति में भगवान शिव की पूजा अर्चना की जिसके पश्चात मंदिर लोकार्पण का लाइव प्रसारण का भी आयोजन भाजपा मंडल द्वारा किया गया था जहां उपस्थित होकर सभी कार्यकर्ताओं ने मंदिर के लोकार्पण कार्यक्रम में भाग लिया। इस अवसर पर मुख्य नगर परिषद अधिकारी राजेंद्र कुशवाहा पूर्व मंडल अध्यक्ष सुरेश गौतम मंडल महामंत्री कमलेश चतुर्वेदी पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह पूर्व जिला उपाध्यक्ष प्रेमचंद यादव सच्चिदानंद सिंह मंडल मंत्री जीवन केवट समर बहादुर सिंह मनोज सिंह युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष सोनू कनौजिया महिला मोर्चा के मंडल अध्यक्ष संगीता माली सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button