स्व.कुंवर अर्जुन सिंह के पुण्यतिथि में सम्मिलित हुए कार्यकारी अध्यक्ष
रिपोर्टर@देवानंद विश्वकर्मा

अनूपपुर। कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष मयंक त्रिपाठी ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री, मानव संसाधन मंत्री स्व.कुंवर अर्जुन सिंह के पुण्यतिथि 05 नवम्बर को भोपाल में स्थित पार्टी कार्यालय में पहुॅचकर कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। वहीं उन्होने कहा कि पूरे प्रदेष के हर जिले में पुण्यतिथि मनाई गई। अनूपपुर जिले से भी पार्टी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों की टीम भी भोपाल पहुॅचकर पूर्व मुख्यमंत्री स्व. अर्जुन सिंह की प्रतिमा पर मार्ल्यापण कर, उक्त आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। पार्टी कार्यकर्ताओं में कार्यकारी, मंडलम अध्यक्ष, सोशल मीडिया सेल के अध्यक्ष, अल्पसंख्यक वर्ग के अध्यक्ष के साथ युवा कांग्रेस के पदाधिकारी शामिल हुए। पूर्व मुख्यमंत्री स्व. अर्जुन सिंह के जयंती पर यादे अर्जुन सिंह के कार्यक्रम में पुष्पांजलि सी-19 षिवाजी नगर में प्रदेश भर के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी अर्पित किये।