छत्तीसगढ़

एसईसीएल मुख्यालय के 4 अधिकारी-कर्मचारी सेवानिवृत्त

रिपोर्टर@देवानंद विश्‍वकर्मा

बिलासपुर। एसईसीएल मुख्यालय बिलासपुर से चार अधिकारी-कर्मचारी सेवानिवृत्त हुए। उन्हें शाल, श्रीफल, पुष्पहार से सम्मानित कर समस्त भुगतान का चेक प्रदान कर विदाई दी गयी। मुख्यालय प्रशासनिक भवन के सीएमडी सभाकक्ष में आयोजित सादे समारोह में निदेशक (कार्मिक) डाॅ.आर.एस. झा, विभिन्न विभागाध्यक्षों,अधिकारियों, कर्मचारियों, महिलाकर्मियों, मुख्यालय के श्रमसंघ प्रतिनिधियों, सीएमओएआई एवं अनुसूचित जाति/अनु. जनजाति के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में मनोज पाण्डे महाप्रबंधक (एमएम), प्रभात कुमार महापात्रा महाप्रबंधक, उमेष चैधरी महाप्रबंधक (माईनिंग),यू.आर. चैहान सहायक प्रबंधक (विधि), डाक्टर राॅय सहा. सु. उप निरीक्षक को सेवानिवृत्ति पर विदाई दी गयी। इस अवसर पर निदेषक (कार्मिक) डाॅ. आर.एस. -हजया ने अपने उद्बोधन में कहा कि सेवानिवृत्त अधिकारी-कर्मचारी अपने ज्ञान व अनुभव से सदैव कम्पनी को लाभान्वित किया तथा अपने कार्यस्थल में स्वस्थ्य एवं कार्यदषाएॅं कायम कर आपसी सामंजस्य एवं सहयोग से कार्य सम्पादित किया। अंत में उन्होंने सेवानिवृत्त कर्मियों के सपरिवार उज्जवल भविष्य की ईष्वर से कामना की। इस अवसर पर सेवानिवृत्त अधिकारियों-कर्मचारियों ने कहा कि यहाॅं के कर्मचारियों में कार्य के प्रति बहुत ही है। यहाॅं के अधिकारी-कर्मचारी कंधे से कंधा मिलाकर साथ में कार्य करते हैं एवं किसी कार्य को नहीं करते हैं। सेवानिवृत्त अधिकारियों-कर्मचारियों के विभाग प्रमुखों ने सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों के कार्यों की सराहना करते हुए सभी सेवानिवृत्त अधिकारियों-कर्मचारियों के जीवन की दूसरी पारी में सुखी, सम्पन्न और खुशहाल रहने की ईश्‍वर से कामना की। कार्यक्रम के प्रारंभ में सेवानिवृत्त कर्मियों का जीवन परिचय प-सजय़ते हुए सफलतापूर्वक दायित्व प्रभात कुमार कुमार प्रबंधक ने निभाया।

Related Articles

Back to top button