Breaking News

मधुबन क्लब राजनगर में लेबर 20 मीट सम्मेलन संपन्न

रिपोर्टर समर बहादुर सिंह

राजनगर। भारतीय मजदूर संघ हसदेव क्षेत्र द्वारा जनभागीदारी कार्यक्रम के तहत मधुबन क्लब राजनगर में लेबर 20 मीट सम्मेलन का आयोजन किया गया जहां पर मुख्य अतिथि के रूप में सहायक श्रम आयुक्त शहडोल श्री दीक्षित उपस्थिति थे तो विशेष अतिथि के रूप में कंपनी वेलफेयर बोर्ड के सदस्य महेंद्र पाल सिंह, भारतीय मजदूर संघ के मध्य प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ताराचंद यादव भाजपा के पूर्व विधायक दिलीप जसवाल कंपनी संचालन समिति के वैकल्पिक सदस्य राजेश सिंह परिहार भारतीय मजदूर संघ हसदेव क्षेत्र के महामंत्री दिलीप त्रिपाठी उपस्थित थे। वही कार्यक्रम की अध्यक्षता हसदेव क्षेत्र के अध्यक्ष दारा सिंह ने की।
जहां कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता की प्रतिमा एवं दंतोपंथ ठेगड़ी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया जिसके पश्चात उपस्थित अतिथियों ने उपस्थित भारतीय मजदूर संघ के कार्यकर्ताओं को लेबर 20 मीट के संबंध में प्रकाश डालते हुए विस्तृत रूप से जानकारी दी एवं कहां की हमें लेबर 20 मीट माध्यम से अपनी सुविधाओं के लिए प्रबंधन से मांग करनी होगी एवं हम सभी का यह कर्तव्य बनता है कि हम अपनी मजदूर हितेषी नीतियों को मजदूरों के मध्य ले जाकर अपने संगठन को मजबूत बनाएं जिससे हमारा संगठन प्रथम स्थान पर आ सके। इस अवसर पर रमाकांत तिवारी रमेश मिश्रा मनोज श्रीवास्तव अशोक माली मोहम्मद अली सहित तकरीबन 200 की संख्या में हसदेव क्षेत्र के विभिन्न उप क्षेत्रों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button