अनूपपुर

राष्ट्रीय स्वास्थ्य स्वयंसेवक अभियान के संबंध में शिविर का आयोजन

रिपोर्टर समर बहादुर सिंह

राजनगर। भारतीय जनता पार्टी मंडल राजनगर द्वारा राष्ट्रीय स्वास्थ्य स्वयंसेवक अभियान के संबंध में शिविर का आयोजन किया गया जिसका उद्घाटन भारत माता की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर किया गया जहां पर मुख्य वक्ता के रूप में जिला अध्यक्ष बृजेश गौतम उपस्थित थे तो कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष राजेश कलसा ने की साथ-साथ वरिष्ठ भाजपा नेता गजेंद्र सिंह सिकरवार, बृजमोहन सिंह, राजेंद्र त्रिपाठी, धर्मेंद्र सिंह, अजय शुक्ला, प्रेमचंद यादव, सुनीता सिंह योग शिक्षक सिवेंद्र ठाकुर उपस्थित थे। उपस्थित वक्ताओं ने अपने उद्बोधन में कहा कि कोरोना जैसी महामारी के परिणाम को हमने दो चरणों में देखा है आने वाली तीसरे चरण का परिणाम और भयावह ना हो इसलिए भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा सेवा भाव के लिए पूर्व में ही तैयारी की जा रही है जहां पर ऐसी स्थिति बनती है तो हमारे कार्यकर्ता घर घर जाकर लोगों की सेवा कर सकें इसके लिए उनको कोरोना एवं बचाव के संबंध में जागरूक होना जरूरी है जिसके लिए भाजपा कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण हेतु यह शिविर लगाया गया है और हम सभी लोग कार्यकर्ताओं से यह अपेक्षा रखते हैं कि आने वाले समय में जब भी कोरोना रूपी महामारी का प्रकोप हमारे देश में बड़े तो हमें लोगों की सेवा करने के लिए तत्पर रहना चाहिए। इस अवसर पर मंडल महामंत्री कमलेश चतुर्वेदी शिव मूरत केवट अखिलेश त्रिपाठी देव नाथ त्रिपाठी डॉ महेश चैहान अवधेश राय शोभा तिवारी भीम जयसवाल सुमन आनंद सिंह मनोज वैष्णव मनिंदर सिंह गीता गुप्ता सहित भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button