अनूपपुर

कांग्रेस जिलाध्यक्ष के क्रियाकलापो से परेशान है कार्यकर्ता

बैठक में जमकर हुआ जिलाध्यक्ष का विरोध

अनूपपुर। विधानसभा का उपचुनाव सर पर है और वहीं कांग्रेस में जिलाध्यक्ष को लेकर कोहराम मचा हुआ है विगत 15 वर्षो से लगातार जिला अध्यक्ष की कुर्सी पर अंगद की पांव की भांति जयप्रकाश अग्रवाल जमे हुए है, समय-समय पर पार्टी विरोधी गतिविधियों का आरोप इन पर लगता रहा, लेकिन पूर्व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बिसाहूलाल सिंह का संरक्षण होने के नाते इन्हे अभयदान मिलता रहा। आज बिसाहूलाल सिंह भले ही कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिये हो, लेकिन इनके तार अभी भी जुड़े हुए है। ऐसा हम नहीं, जिलाध्यक्ष के क्रियाकलाप से पता चलता है। बिसाहूलाल समर्थको और चहेतो को आज भी पद से कांग्रेस जिलाध्यक्ष जयप्रकाश अग्रवाल नमाज रहे है तो निश्चित तौर पर शक की सुई घूम रही है। वहीं हाल ही में जिला मुख्यालय में कांग्रेस के हुई एक बैठक में पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने जिलाध्यक्ष का जमकर विरोध किया। इस दौरान कांग्रेस के जिलेभर के नेता और संगठन के लोग भी मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष जयप्रकाश अग्रवाल पर आरोपो की झड़ी लगा दी और उन्हे पद से हटाने की मांग की, लेकिन वाह! रे कांग्रेस संगठन के नेतृत्व जो धृष्टराष्ट्र की तरह आंख में पट्टी बांधे बैठा हुआ है। कार्यकर्ताओं का कहना है यदि विधानसभा उपचुनाव के पहले जिलाध्यक्ष को नहीं हटाया गया तो होने वाले उपचुनाव में कांग्रेस की नईया डूब सकती है। अभी हाल ही में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने प्रदेष अध्यक्ष कमलनाथ को लिखे पत्र में भी आरोप लगाया था कि जिलाध्यक्ष ने पूर्व में हुए नगर पालिका, नगर पंचायतों की चुनाव में कांग्रेस पार्टी के साथ गद्दारी करते हुए निर्दलीय प्रत्‍याशियों का समर्थन किया था। जिसका दुनियाभर का साबूत प्रस्तुत किया गया, लेकिन जिलाध्यक्ष को नहीं हटाया गया। ऐसी स्थिति में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का मनोबल टूट रहा है और पार्टी के प्रति विश्‍वास खत्म हो रहा है। जिलाध्यक्ष की क्रियाकलापो को लेकर हमेशा सवाल उठते रहे है, लेकिन पार्टी का शीर्ष नेतृत्व इन्हे आज भी अभयदान दिये हुए है।

Related Articles

Back to top button