कटनी

घंटानाद आंदोलन के माध्यम से घंटा, घड़ियाल, शंख बजाकर दमदार विरोध दर्ज करते हुए कलेक्ट्रेट का किया घेराव

रिपोर्टर@राकेश रंजन

घंटानाद आंदोलन के माध्यम से घंटा, घड़ियाल, शंख बजाकर दमदार विरोध दर्ज करते हुए कलेक्ट्रेट का किया घेराव


कटनी। मप्र की जनता हैरान, किसान परेशान, युवा हलाकान,कानून व्यवस्था बेईमान, ट्रांसफर उद्योग की खुली है दुकान इन कारनामों के साथ कांग्रेस सरकार द्वारा प्रदेश की भोली जनता के साथ किये जा रहे विश्वासघात के विरोध में कटनी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने घंटानाद_आंदोलन के माध्यम से घंटा, घड़ियाल, शंख बजाकर दमदार विरोध दर्ज करते हुए कलेक्ट्रेट का घेराव किया। घंटानाद_आंदोलन के लिए भोपाल से आये जिला प्रभारी अटेर विधायक अरविंद सिंह भदौरिया, विधायक द्वय संदीप जायसवाल, प्रणय पांडे गुडडू, नगरनिगम अध्यक्ष महापौर शशांक श्रीवास्तव,अध्यक्ष संतोष शुक्ला, जिलापंचायत अध्यक्ष ममता पटेल, पूर्व अध्यक्ष द्वय रामचन्द्र तिवारी, चमनलाल आनंद,विजय शुक्ला पूर्व विधायक अलका जैन ,महामंत्री हरिशंकर गर्ग, उदयराज सिंह ,महिला मोर्चा की अध्यक्ष भावना सिंह, कैमोर एवं विजयराघवगढ़ नगर पंचायत अध्यक्ष गणेश राव,राकेश गुप्ता, मेयर इन काउंसिल के सदस्य मनीष पाठक,उपाध्यक्ष रमेश शुक्ला, राजेश राजा चौरसिया,अर्पित पौद्दार, गीता गुप्ता, विजय राय,सीमा जैन सोगानी सपना सरावगी,मिट्ठूलाल जैन,कैलाश जैन,युवामोर्चा के अध्यक्ष मृदुल द्विवेदी, सभी 13 मंडलों के अध्यक्ष महामंत्री सफल घन्टानाथ आंदोलन का संचालन कार्यक्रम के प्रभारी आशीष गुप्ता, एवं आभार प्रदर्शन सह प्रभारी अभिषेक ताम्रकार द्वारा किया गया घंटा, घड़ियाल, शंख बजाकर सरकार के विरोध में कलेक्ट्रेट के घेराव कार्यक्रम में जिले के सभी मोर्चा प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं के साथ चारों विधानसभाओं मुड़वारा, विजयराघवगढ़, बहोरीबंद, बड़वारा के हजारों कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही ।

Back to top button