Breaking News

प्रदेश की सुख समृद्धि के साथ सभी का जीवन प्रकाशमान हो :-बिसाहूलाल सिंह

प्रदेश की सुख समृद्धि के साथ सभी का जीवन प्रकाशमान हो :-बिसाहूलाल सिंह
संतोष चौरसिया
अनूपपुर| मध्य प्रदेश के खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री बिसाहूलाल सिंह ने दीपावली के पावन अवसर पर प्रदेश की सुख समृद्धि की कामना करते हुए जिले वासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी अनूपपुर जिले के सभी वरिष्ठ नेताओं तथा कार्यकर्ताओं को ह्रदय से धन्यवाद देते हैं और उनका अभिनंदन करते हैं जिन्होंने उपचुनाव में संगठन को एक नई मजबूती प्रदान करते हुए कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार किया जिसकी वजह से भारतीय जनता पार्टी को उपचुनाव में विशाल जीत हासिल हुईl भाजपा जिला मीडिया प्रभारी राजेश सिंह से प्राप्त जानकारी अनुसार खाद्य मंत्री बिसाहूलाल सिंह ने कहा कि प्रदेश और जिले के विकास के प्रति उनकी जिम्मेदारी अब और बढ़ गई है हर क्षेत्र में विकास को प्राथमिकता देते हुए जिले और प्रदेश को गति प्रदान करने का काम किया जाएगा lदीपावली का पर्व सभी के जीवन में खुशियां लाए हम सभी मिलकर अपने अंतः करण से देश और समाज के विकास के लिए एक दीपक प्रज्वलित करें जिससे सभी का जीवन प्रकाशमान हो जाएl मंत्री बिसाहूलाल सिंह ने दीप उत्सव के पावन पर्व पर सभी के जीवन में सुख समृद्धि आए तथा मध्य प्रदेश विकास के पथ पर ज्योति बनकर आगे बढ़े इन्हीं कामनाओं के साथ सभी लोगों को शुभकामनाएं दी हैं शहडोल संसदीय क्षेत्र की सांसद श्रीमती हिमाद्री सिंह और भाजपा जिला अध्यक्ष बृजेश गौतम ने दीपावली के अवसर पर समाज के सभी वर्गों के कल्याण की कामना करते हुए सभी लोगों को शुभकामनाएं देते हुए कहा भारतीय जनता पार्टी समाज के अंतिम छोर के व्यक्ति की चिंता करते हुए उसके चिराग को प्रज्वलित करने का कार्य प्रारंभ किया है विकास की गति निरंतर आगे बढ़ती रहे और अंतिम छोर के व्यक्ति के व्यक्ति का जीवन प्रकाशमान हो जिससे हमारा प्रदेश और देश उन्नति के पथ पर बढ़ता रहे दीपोत्सव सभी के जीवन में खुशियां लाए

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button