
राजनगर। भारतीय जनता पार्टी मंडल राजनगर द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि बलिदान दिवस के रूप मे सामुदायिक भवन परिसर न्यू राजनगर में मनाया गया जहां पर उपस्थित भाजपा मंडल राजनगर के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय के प्रतिमा के समक्ष पुष्प अर्पित कर उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर भाजपा मंडल के पदाधिकारियों द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन पर परिचय डालते हुए कहा गया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय की सोच देशहित के लिए थी उनकी यह सोच थी कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच कर उनका विकास किया जाए जिस को सार्थक करने का काम भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा किया जा रहा है पंडित दीनदयाल जीने जो बलिदान देश के लिए दिया है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री जन कल्याण प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक गजेंद्र सिंह सिकरवार, झुगी झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक बृजमोहन सिंह गहरवार, पिछड़ा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश कलसा, पूर्व मंडल अध्यक्ष सुरेश गौतम, राजेंद्र त्रिपाठी, मंडल महामंत्री कमलेश चतुर्वेदी, शिव मूरत केवट, मंडल उपाध्यक्ष विक्रमादित्य चैरसिया सहित भाजपा मंडल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।