कांग्रेस जन घोषणा पत्र में किसानों से किये गये वादे निकले झूठे
सहकारी समिति में खाद की समस्या कांग्रेस सरकार के खिलाफ भाजपा किसान मोर्चा का धरना

कोरिया। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा कोरिया के तत्वाधान में बैकुंठपुर के हृदय स्थल घड़ी चैक में आज एक दिवसीय धरना कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें भाजपा जिला अध्यक्ष कृष्ण बिहारी जायसवाल एवं प्रदेश अध्यक्ष किसान मोर्चा एवं पूर्व विधायक श्याम बिहारी जायसवाल के मार्गदर्शन में जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा विनोद साहू के नेतृत्व में वर्तमान कांग्रेस सरकार द्वारा किसानों के साथ किए जा रहे हैं वादाखिलाफी का जोरदार विरोध किया गया। कांग्रेस सरकार द्वारा जन घोषणा पत्र में चुनाव के समय किसानों के लिए बहुत बड़े-बड़े वादे किए गए थे। धान खरीदी समर्थन मूल्य 25 सो रुपए क्विंटल देने का वादा आज कांग्रेस सरकार के ढाई साल पूरे हो जाने के उपरांत भी अभी तक किसानों को नहीं दिया गया। किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष विनोद साहू ने बताया गत वर्ष किसानों की धान खरीदी में विलंब किया गया जिसका भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा ने सदैव किसानों के समस्याओं को लेकर लगातार धरना देकर ,सोशल मीडिया के माध्यम से एवं किसानों के बीच जाकर उनके समस्याओं से अवगत हो कर लगातार प्रदेश की कांग्रेस सरकार को घेरने का काम कर रही है। किसान मोर्चा द्वारा जून महीने में प्रदेश के समस्त जिलों में एक जांच दल बनाया गया जब जांच दल ने धान खरीदी एवं संग्रहण केंद्रों में निरीक्षण किया तो पता चला किसानों से खरीदा हुआ धान बरसात में भीग कर खराब हो रहा है। प्रशासन ना ही धान की सुरक्षा ही ठीक से कर पाई ना उठाव का काम काम कर पाई और प्रदेश की कांग्रेस सरकार केवल कागजी आंकड़ों से सरकार चलाने का काम कर रही है लगभग 5000 क्विंटल धान बरसात में धान खरीदी और संग्रहण केंद्रों में खराब हो गया जो कि किसानों के मेहनत की एवं राष्ट्रीय सम्पदा का नुकसान है वर्तमान में सभी सहकारी सोसायटीओं में यूरिया खाद की विभीषण कमी हो रही है किसान को सहकारी सोसायटीओं से समय पर खाद नहीं मिल रहा है जिससे उन्हें खुले बाजार से बहुत महंगा खाद खरीदना पड़ रहा है भाजपा किसान मोर्चा द्वारा आज शासन एवं प्रशासन को चेतावनी दी गई कि जल्द से जल्द 19 जुलाई तक यदि सभी सहकारी सोसायटीओं में खाद की कमी को दूर नहीं किया गया तो 20 जुलाई से प्रदेश के समस्त जिलों में ब्लॉक स्तर पर भाजपा किसान मोर्चा के पदाधिकारी एवम कार्यकर्ता सड़कों में उतर कर किसानों की आवाज को बुलंद करेंगे एवं ब्लॉक स्तर पर विशाल धरना प्रदर्शन करेंगे। धरना कार्यक्रम संचालन किसान मोर्चा प्रदेश मंत्री गोमती द्विवेदी द्वारा किया गया। इस अवसर पर पूर्व विधायक एवम संसदीय सचिव चंपा देवी पावले,भाजपा जिलामहामंत्री जमुना पांडेय, भाजपा जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मण राजवाड़े, जिला उपाध्यक्ष सुनीता सिंह, भाजपा जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र तिवारी, भाजपा जिला कोषाध्यक्ष राहुल सिंह, भाजपा जिला मंत्री पंकज गुप्ता, भाजपा उपाध्यक्ष शैलेश शिवहरे, भाजपा बैकुंठपुर मंडल अध्यक्ष भानु पाल, भाजपा चर्चा मंडल अध्यक्ष अभिमन्यु मुदुली, भाजपा चिरिमिरी मंडल अध्यक्ष रघुनंदन यादव, भाजपा मंडल महामंत्री बैकुंठपुर अरशद खान, अल्प संख्यक मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष समाउद्दीन सिद्दीकी, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष अंकुर जैन, किसान मोर्चा जिला महामंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, किसान मोर्चा जिला कोषाध्यक्ष आशीष मजूमदार, किसान मोर्चा जिला मंत्री सुनील सिंह, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष सुनीता यादव, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष अनिल जायसवाल, किसान मोर्चा जिला सोशल मीडिया प्रभारी भानु घोष, किसान मोर्चा मनेंद्रगढ मंडल अध्यक्ष सभाजीत यादव, किसान मोर्चा केल्हारी मंडल अध्यक्ष मंगल सिंह,किसान मोर्चा पटना मंडल उपाध्यक्ष रामजी साहू, पटना मंडल अध्यक्ष किसान मोर्चा विनोद राजवाड़े, मछवारा प्रकोष्ठ जिला संयोजक आनंद ताम्रकार, मछवारा प्रकोष्ठ जिला सह संयोजक तीरथ बंसल, युवा मोर्चा जिला महामंत्री शारदा गुप्ता, महिला मोर्चा जिलामहामंत्री रेखा बोराल, महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष सुनीता सिंह, महिला मोर्चा जिला सोशल मीडिया प्रभारी डॉक्टर रश्मि सोनकर, महिला मोर्चा जिला मीडिया प्रभारी मीनू पटेल, महिला मोर्चा हसदेव मंडल अध्यक्ष बबिता सिंह, महिला मोर्चा विशेष आमंत्रित सदस्य मंजू जीवनानी, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष चिरिमिरी रानी गुप्ता, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष सलका धर्मवती राजवाड़े, रेखा सिंह महिला मोर्चा जिला कोशाध्यक्ष, कल्पना चक्रवर्ती महिला मोर्चा कार्यसमिति सदस्य, रत्ना शाक्य भाजपा जिला कार्यसमिति, रेखा मोहंती उपाध्यक्ष मंडल अनीता सोनवानी मंडल महामंत्री महिला मोर्चा, सुनीता सिंह प्रदेश कार्यसमिति सदस्य महिला मोर्चा, मोती प्रधान महिला मोर्चा कार्यकर्ता, पिछड़ा वर्ग जिला उपाध्यक्ष सरजू यादव, आईटी सेल जिला प्रभारी बबलू सिंह, चिरिमिरी मंडल अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा वाहिद अहमद, अल्पसंख्यक मंडल महामंत्री नगमा एवं सैकड़ो भाजपा कार्यकताओ की उपस्थिति रही।