दशहरा मैदान में आतिशबाजी के साथ 85 फुट अहंकारी रावण का होगा वध, तैयारियां जोरों पर

(भानु प्रताप साहू)
कसडोल। दशहरा उत्सव समिति के तत्वावधान में हर वर्षो की भांति इस वर्ष भी दशहरा की तैयारी जोरो पर की जा रही है। समिति के वरिष्ठ सदस्य ऋत्विक मिश्रा एवं अशोक यादव ने बताया की समिति द्वारा लगातार 19 वर्षो से विजयदशमी के पर्व पर रावण दहन का विशेष कार्यक्रम रखा जा रहा है। उन्होंने बताया कि कसडोल मुख्यालय के अलावा ग्रामीण अंचल से इस वर्ष भी लगभग पचास से साठ हजार लोगों की आने की संभावना है। श्री मिश्रा ने आगे बताया कि इस वर्ष आतिशबाजी डिजिटल किया जाएगा। जो कि मनोरंजन का आकर्षक दृश्य रहेगा। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रिय विद्यायक सुश्री शकुंतला साहू उपस्थित रहेंगी। जिनके आतिथ्य में यह कार्यक्रम सम्पन्न होगा।
भव्य होगा दशहरा
समिति के सदस्यों ने सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी दशहरा भव्य रूप में दशहरा मैदान में सम्पन्न होगा। इस वर्ष रावण 85 फीट एवं आतिशबाजी आकर्षक पूर्ण होगी। दशहरा महोत्सव में सभी वर्गों को लेकर संपन्न कराया जाएगा।इसमें सभी सक्रिय कार्यकर्ता मुख्यरूप से ऋतिक मिश्रा, अशोक यादव, निरेंद्र छत्रिय, ऋषि श्रीवास, बाबा मशीह, मानस पांडेय, योगेंद्र शर्मा, चंदन साहू, अरविंद मिश्रा, गिरिजा शंकर साय, लक्ष्मण मिश्रा, भावेश यादव, बसंत श्रीवास, गोविंद मिश्रा, रोहित साहू, राजेंद्र साहू, हरिराम कैवर्त्य, संदीप यादव, सुखसागर जायसवाल, गुनिराम साहू, काशीराम मनहर, ईश्वर पटेल, सुनील साहू, गोलू कैवर्त, विनोद शर्मा, पवन पैकरा, मनोज साहू, भानु प्रताप साहू, द्वारिका निर्मलकर सहित अन्य सक्रिय कार्यकर्ताओ की मौजूदगी में रावण का दहन कार्यक्रम किया जाएगा।