छत्तीसगढ़

नगर में जगह-जगह विराजी जगत-जननी मां जगदंबा, पंडालों में चल रही भव्य पूजा अर्चना

इंट्रो- शारदेय नवरात्रि में नगर में जगह-जगह जगत जननी मां जगदंबा की स्थापना कर पूजा अर्चना की जा रही है। बलौदाबाजार शहर के मौली मंदिर, महामाया मंदिर व लवन के महामाया मंदिर एंव कसडोल के बगदेवी मंदिर, महामाया मंदिर एंव चंडी मंदिर के दरबार में रोज हजारों श्रद्धालु पहुंचकर माथा टेक रहे हैं। इसके साथ ही नवरात्र पर कसडोल नगर में 20 से अधिक जगहों पर पंडाल लगाकर मां दुर्गा की स्थापना की गई है जहां 24 घंटे भजन कीर्तन का अनवरत आयोजन हो रहा है।
(भानु प्रताप साहू)
बलौदाबाजार/कसडोल। मां दुर्गा की उपासना का पर्व नवरात्रि में चारों ओर भक्तिमय वातावरण बना हुआ है, देवी मंदिरों समेत जगह-जगह पंडालों में विराजी मां जगदंबा की प्रतिमाओं का अनावरण पूजा पाठ किया जा रहा है। सुबह से ही मां के दरबार में श्रद्धालुओं का मेला लगा है जहां श्रद्धालु पहुंचकर पूजा-अर्चना करने के बाद मन्नते मांग रहे हैं।
मां मौली के दरबा में  गूंज रहे जयकारा
मुख्यालय के मां मौली के दरबार में सुबह से ही भक्तों के दरबार में भक्तों का तांता लगा हुआ है। मां के दर्शन व पूजा के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं की कतार लग जाती है जो लगातार देर रात होते तक चलती रहती है। भक्तजन माता का दर्शन करने के बाद भंडारे का आयोजन कर रहे हैं, जहां श्रद्धालु व भक्तजनों को प्रसाद वितरित किया जा रहा है।
महामाया में श्रद्धालुओं का मेला
लवन नगर के हृदय स्थल पर विराजी मां महामाया की पूजा अर्चना के लिए हर साल की भांति इस साल भी नवरात्रि के पहले दिन से ही मेला लग रहा है। यहां भी सुबह से ही श्रद्धालुओं को माता के दर्शन के लिए होड़ मची रहती है। मंदिर प्रबंधक द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए इस साल विशेष सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं जिससे श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की कठिनाइयों का सामना ना करना ना पड़े मंदिर में मां के दर्शन के लिए लंबी कतार लगी रहती है। श्रद्धालु मां का दर्शन करने के बाद पूरे मंदिर परिसर में जल रही जोतो की दर्शन कर प्रणाम कर रहे हैं।
चंडी मंदिर मे विशेष पूजा अर्चना*
कसडोल नगर की वार्ड 9 में विराजी माता चंडी की मंदिर में भी भक्तों का तांता लग रहा है यहाँ नवरात्र के पहले दिन से ही दूर दूर से लोग आकर पूजा अर्चना कर रहे हैं। यहाँ मां चंडी माता की विशेष मान्यता भी है जिससे लोग प्रदेश के कोने-कोने से लोग आकर मां के दरबार में मन्नतें मांगते हैं मां के दरबार में इस साल भी श्रद्धालुओं की पूजा अर्चना के लिए विशेष इंतजाम किए हैं इसी प्रकार या देवी माता मंदिर में भी मां के दर्शन के लिए रोज लोग हजारों की संख्या में पहुंच रहे हैं।
दुर्गा पंडालों में पूजा अर्चना
कसडोल नगर में 20 से अधिक जगहों पर हर साल की भांति इस साल भी दुर्गा पंडालों में मां दुर्गा की स्थापना की गई है जिसमें माता रानी नवयुवा दुर्गा समिति पुराना थाना, माँ दुर्गाउत्सव समिति मेंन रोड़, नव युवा मित्र मंडल दुर्गा उत्सव समिति सिरपुर रोड, युवा शक्ति दुर्गोत्सव समिति गौरव पथ, नवयुवा दुर्गोत्सव समिति इंदिरा कालोनी, जय माता दी दुर्गाउत्सव समिति कॉलेज रोड, विद्या नवदुर्गा उत्साह समिति विद्या नगर, एकता नवदुर्गा उत्साह समिति पारस नगर सेक्टर 2, जन मानस दुर्गोत्सव समिति, पारस नगर सेक्टर 01, लवकुश हमाल संघ दुर्गाउत्सव समिति बाजार चौक, माँ बकदाई बगदाई पारा, माँ अम्बे दुर्गाउत्सव समिति राउत पारा बलार चौक, जय माता दी दुर्गाउत्सव समिति बलार रोड, माँ अम्बे दुर्गाउत्सव समिति बलार रोड, नव युवा दुर्गोत्सव समिति महामाया चौक हड़हा पारा, जय अम्बे दुर्गा समिति स्कूल चौक हड़हा पारा तथा अन्य जगहों में मां जगदंबा की स्थापना कर दिन-रात पूजा अर्चना की जा रही है।

Related Articles

Back to top button