
अनूपपुर। सर्वजन सुखाय समिति की संचालक पुष्पा पटेल ने जानकारी देते हुए बताया कि रोशनी पटेल जो कि जिला अनूपपुर के ग्राम पसला की निवासी है आज लगभग 1 वर्ष से रोशनी के पति के द्वारा महिला को छोड़कर अलग रह रहा था जिसके कारण वह महिला अपनी बच्चो के साथ अकेले ही जीवन यापन कर रही थी। सर्वजन सुखाय समिति एवं कुर्मी क्षत्रिय समाज की जिला अध्यक्ष पुष्पा पटेल ने जानकारी देते हुए बताया कि पति पत्नी के बीच अनबंध के कारण पति नही रह रहा था। पुष्पा पटेल के द्वारा समझा कर दोनों लोगो को एक साथ रहने को राजी किया। पुष्पा पटेल ने बताया कि महिला उत्थान के लिए मैं और मेरा संगठन हमेशा यही चाहता है की सशक्त महिला और और महिला उत्पीड़न होने से रोकना है साथ में ही महिलाओं को हमेशा कुर्मी क्षत्रिय समाज की जिला अध्यक्ष पुष्पा पटेल जागरूकता के लिए आगे रहती है।