छत्तीसगढ़

महतारी एक्सप्रेस के कर्मचारियों ने अस्पताल परिसर में रोपे पौधें

(हेमंत बघेल)
कसडोल। पर्यावरण और जीवन का अनोखा संबंध हैं।वास्तव में हरेक व्यक्ति पर्यावरण को प्रदूषण, अवशेषों, सभी प्रकार के कचरे से होने वाली गंदगी और बढ़ती आबादी से इसकी रक्षा करने में सक्षम हैं। जिस प्रकार से हम पौधारोपण करते है उससे हमको और हमारे आने पीढ़ी को फायदा होगा। एक तरफ छत्तीसगढ़ में गर्भवती महिलाओं के इलाज और उन्हें हॉस्पिटल ले जाने के लिए संचालित महतारी एक्सप्रेस शुरू किया गया है, जिसमे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कसडोल में संचालित 102 महतारी एक्सप्रेस के कर्मचारियों ने रविवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कसडोल में विभिन्न प्रकार के 60 से ऊपर पौधों का रोपण किया। उल्लेखनीय है कि यह पौधारोपण जीवीके ईएमआरआई के निर्देश पर किया गया, जिसका उद्देश्य स्वा. सेवा के साथ लोगों को पौधारोपण कर पर्यावरण को अनुकूल और साफ सुथरा रखा जाए। इसके साथ ही जीवीके के द्वारा पूरे प्रदेश भरमे 15000 पौधों का रोपण एक माह में लगाने का लक्ष्य भी रखा गया है। वही भविष्य में होने वाले प्रदूषण की रोकथाम के लिय पौधा का रोपण किया जा रहा है जिसमें सम्भवतः ग्लोबल वार्मिंग से पृथ्वी को बचाया जा सकता है। इस दौरान मुख्यरूप से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बीएमओ सी.एस. पैकरा, मेडिकल ऑफिसर ए. एस. चौहान, स्टॉफनर्स ममता चंद्रा, रामकली सोनी, NRC अध्यक्ष कंश बाई, सचिव संजू पैकरा के साथ 102 के कर्मचारी उमेश साहू, अशोक साहू, महेश्वर पटेल, लोकेश साहू सहित कई स्टॉफ उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button