छत्तीसगढ़

कृषि कानून सही था तो हटाया क्यों और गलत था तो लागू क्यों किया जवाब दे भाजपा

जिला प्रवक्ता सौरव मिश्रा ने भाजपा पर कसा तंज

कोरिया/मनेंद्रगढ़। केंद्र सरकार द्वारा काले कृषि कानून को वापस लेने पर जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता सौरव मिश्रा ने देश के किसानों की जीत बताया। प्रवक्ता मिश्रा ने बयान जारी करते हुए कहा कि देश के किसानों ने दिखा दिया कि अगर अपने हक की लड़ाई अंतिम दम तक लड़ी जाए तो इस देश का कोई प्रधानमंत्री कोई मुख्यमंत्री ऐसा नहीं जो उनके वाजिब हक से उनको दूर रख सके। भाजपा ने जिस तरीके से तानाशाही रवैया अपनाते हुए किसानों के ऊपर काला कानून के रूप में कृषि बिल लादा था, उसके विरोध में किसानों ने अंतिम दम तक लड़ाई लड़ी और आज उसी का नतीजा है कि केंद्र सरकार को किसानों के सामने घुटने टेकने पड़े और अपना कृषि बिल वापस लेना पड़ा। प्रवक्ता सौरव मिश्रा ने कहा कि भाजपा के नेताओं को तो किसानों के सामने आकर माफी मांगनी चाहिए भाजपा के इस तानाशाही रवैए के कारण देश के कितने किसान शहीद हो गए और कितने किसानों को आर्थिक रूप से नुकसान उठाना पड़ा। भाजपा के नेताओं को जवाब देना चाहिए कि यदि कृषि कानून सही था तो उसे वापस क्यों लेना पड़ा और यदि कृषि कानून में खामियां थी तो उसे लागू क्यों किया गया? क्या देश के किसान कोई खिलौना है जो उनके हक और अधिकारों के साथ भाजपा सरकार द्वारा इस तरीके से खेला जायेगा।

 

 

Related Articles

Back to top button