राजनगर। नगर परिषद बनगवां (राजनगर) के वार्ड क्रमांक दो काली बस्ती निवासी 80 वर्षीय पुराईन चौधरी पति स्वर्गीय मंगल चौधरी का देहांत हो गया जिसके आगे पीछे कोई भी नहीं था जिसके अंतिम संस्कार के लिए राजनगर के सामाजिक कार्यकर्ता आगे आए एवं सामाजिक कार्यकर्ता एवं नगर परिषद के कर्मचारी द्वारा उक्त महिला का अंतिम संस्कार श्मशान घाट ले जाकर किया गया वृद्ध महिला का संस्कार करने पर सामाजिक कार्यकर्ता रमाशंकर मिश्रा, भीम जायसवाल, अश्वनी यादव कुश बिंद, नन्हे यादव, केदार सिंह, राजेश मिश्रा, सत्यम साहू, गिरधारी प्रजापति उपस्थित थे जिन्होंने असहाय महिला का दाह संस्कार किया।
Check Also
Close