पुलिस प्रशासन व स्वास्थ्य अमला ध्यान दें संतोष चौरसिया जमुना कोतमा अनूपपुर जिले के थाना भालूमाडा के अंतर्गत आज पोंडी गांव में दशगात्र है जिसमे सैकड़ो महिलाओ की भीड़ तालाब में होने की संभावना है आपसे निवेदन है कि महोदय जैसा कि देश मे भयानक महामारी कोरोना वायरस का कहर जारी है हो न हो कही इसका दुष्परिणाम ग्रामीण में न फैल सके, क्योकि आसपास के कई गांव से रिश्तेदार व परिजन के चहेते लोग आएंगे। जनहित को ध्यान में रखते हुए इसको रोका जाना अति आवश्यक है स्वास्थ्य अमला व प्रशासन इस विषय को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश व कार्यवाही करने का कष्ट करें साथ ही समाजसेवियों से भी निवेदन है कि वह इन्हें समझाने का प्रयास करें और इसे रोके