छत्तीसगढ़

अंकुर जैन बने भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के कोरिया जिलाध्यक्षःमिल रहीं ढेरों बधाइयां

छत्तीसगढ़ के सबसे युवा जिला अध्यक्ष बने जैन

बैकुंठपुर/मनेन्द्रगढ़। भारतीय जनता पार्टी के अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में मनेंद्रगढ़ के कोरिया जिले से युवा भाजपा नेता अंकुर जैन को बनाया है, ज्ञात हो कि कोरिया जिले में अपनी एक अलग पहचान बहुत ही कम उम्र में बनाने वाले नगर के जाने-माने सामाजिक कार्यो में सक्रिय भूमिका निभाने वाले जैसे ब्लड बैंक की मुहिम हो या मनेन्द्रगढ़ मेडिकल कॉलेज की मुहिम को छेड़ने वाले नगर के मिलनसार एवं सक्रिय भाजपा कार्यकर्ता अंकुर जैन को भाजपा जिला अध्यक्ष कृष्ण बिहारी जायसवाल की अनुसंशा पर आरिफ खान प्रदेश अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा के द्वारा कोरिया जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। जैसे ही अंकुर जैन को अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष बनाए जाने की खबर नगर के लोगों में मिली तो भाजपा कार्यकत्र्ताओ, नगरवासियों एवं उनके शुभचिंतकों में खुशी की लहर दौड़ गयी। अंकुर जैन के राजनीतिक भविष्य एवं सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय कार्य करने की उज्जवल भविष्य की मंगल कामना इष्ट मित्रों सहित पार्टी कार्यकर्ताओं ने की।

Related Articles

Back to top button