Breaking News

*सामान्य हुई पसान नपा की कुर्सी भाजपा में दावेदारों की भीड़*

*सामान्य हुई पसान नपा की कुर्सी भाजपा में दावेदारों की भीड़*
संतोष चौरसिया
जमुना कोतमा अनूपपुर जिले के कोयलांचल नगरी नगर की बहुचर्चित नगर पालिका परिषद पसान को अनारक्षित घोषित किया गया वैसे ही भाजपा में अध्यक्ष पद के दावेदारों की होड़ सी मच ने लगी है ज्ञात हो कि नगर पालिका परिषद पसान का गठन 1979 से होकर संचालित है जिसमें तीन मनोनीत अध्यक्ष व आठ अध्यक्ष चुनाव प्रक्रिया के तहत अध्यक्ष बनाया गया यहां पर लगभग 17 हजार 5 सौ मतदाता हैं जिसमें लगभग आधा मतदाता कालरी कर्मचारी हैं जहां पर अधिकांशत कांग्रेस के अध्यक्ष का ही दबदबा रहा है लेकिन वर्तमान समय में बिसाहूलाल सिंह के भारतीय जनता पार्टी में चले जाने से पूरा समीकरण ही बदल गया है और यहां पर अब सामान्य सीट हो जाने के कारण भारतीय जनता पार्टी में अध्यक्ष पद के दावेदारों की भीड़ सी मच गई है जिसमें बिसाहूलाल सिंह के करीबी माने जाने वाले सुमन राजू गुप्ता का नाम आ रहा है और जिन्होंने पिछला चुनाव कांग्रेस पार्टी से टिकट न मिलने के कारण निर्दलीय जीत कर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की और अब वे भाजपा के वर्तमान नपाध्यक्ष के पद पर कार्यरत हैं इसी तरह पूर्व नपाध्यक्ष भाजपा के दमदार नेता राम अवध सिंह मनोज सिंह सांसद प्रतिनिधि लाल बहादुर जायसवाल पूर्व मंडल अध्यक्ष अशोक लाल सुखविंदर सिंह आदि दावेदारों की लंबी फेहरिस्त है अब देखना यह है कि भाजपा में संगठन सर्वोपरि की दुहाई देने वाली भाजपा की चलती है या वर्तमान कैबिनेट मंत्री यह तो आने वाला समय बताएगा इसी तरह कांग्रेस पार्टी में दावेदारों की कमी नजर आ रही है कांग्रेस पार्टी में दावेदारी की बात करें तो अशोक त्रिपाठी साबिर हुसैन उर्फ बबलू भाई श्रीमती सरोज सूर्या लोधी आदि लोगों का नाम दबी जुबान में चल रहा है खर किस पार्टी से अध्यक्ष पद का दावेदार कौन होगा यह तो आने वाला समय बताएगा इतना जरूर है कि सामान्य सीट घोषित होने के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर खूब चल रहा है और अध्यक्ष पद के कुछ दावेदार तो अपने अपने स्तर पर मतदाताओं को रिझाने का काम भी शुरू कर दिया है अब देखना यह है कि आगामी दिनों में क्या समीकरण बनता है इतना जरूर है कि पार्षद व अध्यक्ष पद के दावेदारों को दिसंबर और जनवरी के कड़ाके की ठंड में भी पसीना आना लाजिमी है

Related Articles

Back to top button