अनूपपुर

नववर्ष पर कलेक्टर चंद्रमोहन ठाकुर ने किया नर्मदा सभागार का शुभारम्भ

अनूपपुर। संयुक्त कलेक्ट्रैट कार्यालय में कलेक्टर चंद्रमोहन ठाकुर ने अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त नर्मदा सभागार का शुभारंभ किया। सभागार की मरम्मत कर आधुनिक सेवाओं से सुसज्जित करने का कार्य लोक निर्माण विभाग द्वारा किया गया है। उल्लेखनीय है कि संयुक्त कलेक्ट्रैट कार्यालय में स्थित दोनो सभागारों का नवीनीकरण कर उनके नाम क्षेत्र की जीवनदायिनी नदियों के नाम पर रखे गए हैं। मुख्य सभागार का नाम नर्मदा सभागार एवं प्रथम तल पर स्थित सभागार का नाम सोन सभागार रखा गया है। चंद्रमोहन ठाकुर का कहना है कि उक्त नाम समस्त शासकीय सेवकों को क्षेत्र की पहचान याद दिलाते रहेंगे एवं प्रकृति की, यहाँ के निवासियों की सेवा करने की प्रेरणा देने का कार्य करेंगे। इस दौरान कार्यपालन यंत्री लोकनिर्माण विभाग अनिल मिश्रा, उप संचालक कृषि एनडी गुप्ता, कार्यपालन यंत्री पीएचई संतोष साल्वे सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button