अनूपपुर

भाजपा के मंडल अध्‍यक्ष राजेश कलसा को बनाये जाने पर कार्यकर्ताओं में हर्ष

रिपोर्टर@समर बहादुर सिंह

राजनगर। भारतीय जनता पार्टी मंडल राजनगर के अध्यक्ष के लिए 15 नवंबर को भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं एवं चुनाव अधिकारियों  के समक्ष भाजपा मंडल अध्यक्ष के लिए बूथ अध्यक्षों एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं के बीच मंडल अध्यक्ष बनाने को लेकर रायसुमारी की गई थी। जिसमें कई दावेदार शामिल थे जा अध्यक्ष को लेकर तमाम कयास लगाए जा रहे थे जहां चार दिनों तक चले माथापच्ची के बाद भाजपा मंडल राजनगर के अध्यक्ष पद पर राजेश कलसा को नियुक्त किया गया है इनके इस नियुक्ति से पूरे भाजपा मंडल राजनगर में हर्ष का माहौल है गौरतलब की राजेश कलसा इसके पूर्व मंडल महामंत्री मंत्री सहित अन्य कई दायित्वों का निर्वहनकर चुके हैं वही जनपद सदस्य भी रह चुके हैं। जिनसे से इनकी जनता में पकड़ के साथ साथ भाजपा कार्यकर्ताओं में भी अच्छी पकड़ मानी जाती है। वही काफी मिलनसार एवं व्यवहारिक व्यक्तित्व के धनी माने जाते हैं जो हमेशा ही सभी लोगों को साथ में लेकर कार करने को प्राथमिकता देते आए हैं जिसको देखते हुए इन्हें भाजपा मंडल राजनगर की अध्यक्ष पद से नवाजा गया है इनके इस नियुक्ति से इनके समर्थकों में काफी हर्ष व्याप्त है। वही इनके समर्थकों में पूर्व जिला अध्यक्ष आधाराम वैश्य पूर्व मंडल अध्यक्ष सुरेश गौतम, राजेंद्र त्रिपाठी, झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक संयोजक बृज मोहन सिंह गहरवार, पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह, प्रेमचंद यादव, राकेश पांडे, सुनील चौरसिया, मनोज सिंह, समर बहादुर सिंह, कमलेश चतुर्वेदी, महेश जिठानी, दिनेश चतुर्वेदी, तेज बहादुर कुशवाहा, केएन शर्मा, अरविंद सिंह परिहार, सुनील गुप्ता, शिवा मिश्रा, प्रमोद शुक्ला, राजधर दुबे, सच्चिदानंद सिंह सहित इनके प्रशंसकों एवं समर्थकों ने इन्हें बधाई प्रेषित की है एवं आशा की है कि यह संगठन को और मजबूती प्रदान करेंगे।

Related Articles

Back to top button