अनूपपुर

उर्मिला शर्मा बनी भाजपा महिला मोर्चा की राजनगर मीडिया प्रभारी, लोगों ने दी शुभकामनाएं

अनूपपुर। भारतीय जनता पार्टी जिला अनूपपुर के जिला अध्यक्ष बृजेश गौतम के अनुमोदन उपरान्त एवं जिला प्रभारी डॉ. राजेश मिश्रा की सहमति से भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष रश्मि खरे ने जिला की महिला कार्यकारणी घोषित की है। इस कार्यकारिणी में राजनगर की उर्मिला शर्मा भाजपा नेत्री जो कई वर्षों से भाजपा में अपनी सेवाएं दे रही है, इनकी पार्टी के प्रति निष्ठा को देखते हुए उर्मिला शर्मा को राजनगर मीडिया प्रभारी नियुक्ति किया गया हैं। इनके मीडिया प्रभारी बनने पर पूरे जिले में एवं महिला मोर्चे में खुशी का माहौल है। पूरे जिले से बधाई एवं शुभकामनाएं मिल रही हैं इनकी नियुक्ति से महिला मोर्चे को सहयोग और अच्छी गति मिलने के साथ महिला मोर्चा मजबूत होगी।

Related Articles

Back to top button