कोरिया पुलिस का निजात अभियान काफी सराहनीय-पम्मी अरोड़ा

कोरिया/मनेन्द्रगढ़। कोरिया पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थो पर लगातार की जा रही कार्यवाही से अपराधियों में खौफ हो गया है निश्चित ही आने वाले समय मे अपराधों में भी कमी आयेगी। उक्ताशय के विचार सामाजिक सेवा भावी संस्था लिनेस क्लब मनेन्द्रगढ़ समर्पण की अध्यक्ष पम्मी अरोड़ा ने व्यक्त किये। पम्मी अरोड़ा ने आगे कहा की यह हमारे शहर के लिए बहुत ही गर्व की बात है कि कोरिया पुलिस की नार्कोटिक्स/ड्रग्स के खिलाफ कार्यवाही व जागरूकता पर एक अभियान निजात चलाया जा रहा है। मनेन्द्रगढ़ के एक होटल में पुलिस अधीक्षक सन्तोष सिंह, एसडीएम नयनतारा सिंह तोमर, तहसीलदार बजरंग साहू, बीएमओ डॉ सुरेश तिवारी, नपाध्यक्ष श्रीमती प्रभा पटेल,जनपद अध्यक्ष डॉ विनय शंकर सिंह की गरिमामय उपस्थिति में जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया जिसमें लिनेस क्लब ने अपनी सहभागिता देते हुए अपने सामाजिक दायित्व का निर्वहन किया। इस कार्यक्रम में लिनेस क्लब की सदस्य नगर पालिका अध्यक्ष प्रभा पटेल, अनीता फरमानिया, ज्योति मजूमदार आदि उपस्थित रही।