अनूपपुर

कोतमा कांग्रेस पूर्व विधायक के भतीजे ने ग्रहण की भाजपा की सदस्यता

भोपाल में मंत्री बिसाहूलाल सिंह एवं भाजपा जिला अध्यक्ष रामदास पुरी ने दिलाई सदस्यता

अनूपपुर। भारतीय जनता पार्टी के कार्यों से प्रभावित होकर कोतमा विधानसभा के कांग्रेस के पूर्व विधायक मनोज अग्रवाल के भतीजे रितेश अग्रवाल ने 28 अप्रैल 2023 को भोपाल स्थित खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग मंत्री बिसाहूलाल सिंह के निवास पर भाजपा जिला अध्यक्ष रामदास पुरी जिला महामंत्री जितेंद्र सोनी उपाध्यक्ष सिद्धार्थ शिव सिंह, हनुमान गर्ग की उपस्थिति में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। जिन्हें मंत्री बिसाहूलाल सिंह एवं भाजपा जिला अध्यक्ष रामदास पुरी ने भाजपा की सदस्यता दिलाई, रितेश अग्रवाल के साथ फुनगा निवासी नारायण प्रसाद गुप्ता ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर सभी लोगों ने सदस्यता ग्रहण करने वाले रितेश अग्रवाल एवं नारायण प्रसाद गुप्ता को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उपरोक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी राजेश सिंह द्वारा दी गई।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button