भाजयुमो ने फूंका स्वास्थ्य मंत्री व मनेन्द्रगढ़ विधायक का पुतला
सरकारी अस्पताल की अव्यवस्था के विरुद्ध की जमकर नारेबाजी

कोरिया। मनेन्द्रगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र से बीते कुछ दिनों पूर्व एक नवजात शिशु के शव को आवारा कुत्ते द्वारा अस्पताल के अंदर से खिंचकर ले जाने की घटना अत्यंत शर्मनाक है। इसके लिये जो भी जिम्मेदार हो उसे कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिये। उक्ताशय के विचार व्यक्त करते हुए भाजयुमो के मण्डल अध्यक्ष आकाश दुआ ने कहा की मीडिया में चल रही खबरों के अनुसार बीते रविवार की रात सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से एक मृत नवजात के शव को कुत्ते अस्पताल परिसर से खींच कर बाहर ले गए। यह तो गनिमत थी कि मृतक नवजात के परिजनों व अस्पताल की कुछ स्टाफ के लोगों ने शव को ले जाते हुए देख लिया। किसी तरह कुत्ते के जबड़े से एक युवक ने कुत्ते से शव को अलग किया। इस मामले में अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही एवं लचर व्यवस्थाओं के विरोध में प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टी.एस.सिंहदेव एवं विधायक डॉ विनय जायसवाल का भारतीय जनता युवा मोर्चा व भाजपा मंडल द्वारा पुतला दहन किया गया व धरना दे कर जम कर नारेबाजी की गई। कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष धर्मेन्द्र पटवा, वरिष्ठ नेता अनिल केसरवानी, महामंत्री रामचरित द्वेवेदी, सरजू यादव ,संजय गुप्ता, राहुल सिंह, विवेक अग्रवाल, कमल वैश्य भाजयूमो मंडल अध्यक्ष आकाश दुआ, हिमांशु श्रीवास्तव, रवि सिंह, अखिलेश मिश्रा, मनोज शुक्ला, जितेंद्र यादव, धर्मपाल टेकाम, अंकुर जैन, गौरव मिश्रा, रूबी पासी, कोमल पटेल, आशीष मजूमदार, आनंद ताम्रकर, भाजपा महिला मोर्चा से डॉ रश्मि सोनकर, महेश्वरी सिंग, उर्मिला राव, गीता पासी, प्रवीण सिंह, अल्का विश्वकर्मा, अल्का गांधी, मीनू सिंग, लक्ष्मी, चंदा उपाध्याय के साथ साथ काफी संख्या में पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।