राजनगर। नगर परिषद डोला अंतर्गत राजनगर खुली खदान परियोजना संचालित है जहां उक्त परियोजना नगर की धरोहर कहे जाने वाले राम मंदिर के निकट आ पहुंची है इसके नजदीक ब्लास्टिंग करने से मंदिर क्षतिग्रस्त हो रहा है वही उक्त स्थान पर कोयला होने से मंदिर को हटाया जाना आवश्यक हो गया है जिसे लेकर अनूपपुर कलेक्टर के निर्देशन में एसईसीएल प्रबंधन द्वारा एसडीएम कोतमा श्री तिर्की की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन राम मंदिर प्रांगण रामनगर में किया गया जिसमें एसईसीएल प्रबंधन राज्य शासन के प्रतिनिधि नगर के निर्वाचित प्रतिनिधि मंदिर समिति के सदस्य महंत पत्रकार एवं आम जनों ने भाग लिया था जहां पर मंदिर को स्थानांतरित करने को लेकर सभी के सुझाव मांगे गए थे जहां पर सभी ने अपने-अपने सुझाव रखे जिसमें प्रमुख रूप से जो बातें सामने आई उसमें यह की राम मंदिर नगर की धरोहर है जिसे सुरक्षित रखना सभी का कर्तव्य किंतु कोयला भी हमारे देश के लिए आवश्यक है जिसको देखते हुए मंदिर को स्थानांतरित किया जा सकता है लेकिन लोगों ने कहा कि सर्वप्रथम प्रबंधन द्वारा मंदिर का निर्माण चिन्हित स्थान पर कराकर उसकी प्राण प्रतिष्ठा करा कर भगवान की प्रतिमा स्थापित की जाए इसके पश्चात उक्त मंदिर को तोड़ा जाए और जब तक ऐसा नहीं होता है तब तक खान नियमों के तहत मंदिर के आसपास खनन कार्य नहीं किया जाए आदि बातें आम जनों द्वारा रखी गई। इसके पश्चात एसडीम कोतमा श्री तिर्की ने कहा कि मंदिर निर्माण एवं मंदिर स्थानांतरण के संबंध में जो निर्णय जनता लेगी वह ही निर्णय प्रशासन का होगा। इस अवसर पर एसडीएम तिर्की के अलावा राजनगर खुली खदान परियोजना के उप क्षेत्रीय प्रबंधक सुनील प्रसाद जी एम ऑपरेशन संजय सिन्हा खान प्रबंधक दीपक बेंजामिन अध्यक्ष प्रतिनिधि सुरेश कोल उपाध्यक्ष रविशंकर तिवारी वरिष्ठ भाजपा नेता प्रेमचंद यादव राजधार दुबे ओम प्रकाश सिंह शैलेंद्र सिंह राहुल सिंह संतोष यादव सहित नगर परिषद के पार्षद एवं आम जनता उपस्थित रहे।
Related Articles
भाजपा को बदनाम करने के लिए चुनावी ढोल पीट रही है कांग्रेस – रामदास पुरी
अनूपपुर। जन हितेषी मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार के लोकप्रिय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा प्रदेश के विकास के लिए किए जा रहे बेहतर कार्यों तथा 3 वर्षों के कार्यकाल की प्रमुख उपलब्धियों को 25 जून 2023 को भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान साझा करते हुए कमलनाथ सरकार के दौरान की […]
संतोष चौरसिया
+पुलिस प्रशासन व स्वास्थ्य अमला ध्यान दें* संतोष चौरसिया जमुना कोतमा आज फिर एक दशगात्र पोंडी लमरी टोला में नया पंचायत भवन के पास है लोगो का आवागमन अभी जारी है अतः निवेदन है कि पिछली बार की तरह इस बार भी प्रशासन तक ये जानकारी पहुचाने की कृपा करें जिनके घर मे दशगात्र होना […]
*गोविंद गोड़ के 20 हजार निकाले जाने के मामले में थाना प्रभारी ने दिए जांच कर एफ आई आर आदेश*
*गोविंद गोड़ के 20 हजार निकाले जाने के मामले में थाना प्रभारी ने दिए जांच कर एफ आई आर आदेश* संतोष चौरसिया जमुना कोतमा अनूपपुर जिले के कोयलांचल नगरी जमुना कॉलरी के बंकिम बिहार में बैरा के पद पर कार्यरत अनपढ़ आदिवासी गोविंद गोण के खाते से कुछ शातिर दिमाग वाले बदमाशों द्वारा कूट रचित […]


