अनूपपुर

नगर पालिका अधिकारी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर ब्लैकमेलिंग किये जाने का लगाया आरोप

राजनगर कॉलरी। मध्यप्रदेश शासन द्वारा मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुरुप अनूपपुर जिले के तीन ग्राम-पंचायत जिसमें डोला, डूमरकछार, बनगवां का उन्यन नगर परिषद के रुप में किया गया जिसका प्रकाशन म.प्र. राज्य पत्र में 26 सितम्बर 2016 को जारी किया गया। ग्राम-पंचायत के अस्तियां एवं दायित्वों का हस्तानान्तरण जनवरी 2021 में तत्कालीन मुख्य नगर पालिका अधिकारी को किया गया। जहां राजेन्द्र कुशवाहा की पदस्थापना मार्च 2021 में हुई। तब से लगातार समाचार पत्रों एवं सोशल मीडिया में तथा कथित पत्रकार प्रतिनिधि विजय जायसवाल राजनगर एवं प्रकाश सिंह परिहार बिजुरी जिनके पास पत्रकारिता की डिग्री व डिप्लोमा है या नहीं लेकिन इन लोगों के द्वारा ब्लैक मेलिंग के उद्देश्य से तत्थहीन प्रकाशन लगातार किया जा रहा है जब कि वास्तविकता यह है कि नव-गठित तीनों निकायों में कोई भी नयी नियुक्तियां व भर्तिया आज दिनांक तक नही की गई है, कार्यों की आवश्यकता को दृष्टिगत रखते हुऐ संभागीय संयुक्त संचालक नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग शहडोल द्वारा मस्टर श्रमिक के रुप में कार्य कराने की अनुमति इस शर्त पर दी गयी है कि कोविड-19 महामारी, सम्पूर्ण लाॅक डाउन उपरांत मप्र नगर पालिका लेख एवं बिल नियम 2018 के नियम 119 में विभिन्न कार्योध्सेवाओं के लिये मानव शक्ति का नियोजन के संबंध मे प्रावधान अनुसार कार्यवाही करके पद पालन में दी गई अनुमति के आधार पर जन प्रतिनिधियों की अनुसंशा अनुसार स्थानीय लोगों को श्रमिको के रुप में कार्य पर रखा गया है। कोई भी नियुक्ति एवं भर्ती नहीं की गई। जबकि विजय जायसवाल द्वारा स्वतः गैरकानूनी रुप से काॅलरी प्रबंधन के आवास पर अवैध कब्जा किया गया है। उपरोक्त दोनो पत्रकार प्रतिनिधि प्रकाश सिंह परिहार व विजय जायसवाल द्वारा स्थानीय युवको से राशि वसूल कर कुछ लोंगों को कार्य पर रखने हेतु निरंतर दवाब बनाया जा रहा है जबकि स्वंय विजय जायसवाल द्वारा अपनी पत्नी कमला जायसवाल को कार्य पर रखे जाने का आवेदन प्रस्तुत किया गया है यहा तक की काॅलरी प्रबंधन द्वारा अवैध रुप से कब्जा किये गये मकान का बिजली कनेक्शन एवं नल कनेक्शन भी काट दिया गया है। उसके उपरांत भी अवैध रुप से कब्जा किये हुये है। इनके द्वारा लगातार गलत समाचार का प्रकाशन कर नगर पालिका अधिकारी के मान व सम्मान को ठेस पहुंचाया जा रहा है। जिसके विरुद्ध सीएमओ राजेन्द्र कुशवाहा ने मानहानि का दावा प्रस्तुत करने की मंशा बना ली है। इसी प्रकार नगर पालिका परिषद बिजुरी में पदस्थ मुख्य नगर पालिका अधिकारी सुश्री मीना कोरी से भी अभद्रता की गई तथा सोशल मीडिया में अभद्र टिप्पणी भी की गई। इनके द्वारा विकास कार्यो को बाधित करने हेतु गलत शकिायत की जा रही है। कारण की मप्र राज्य पत्र  01 जून 2021 को नगरीय निकायों में संविदा भर्ती के अधिकार प्रदान किये गये है। जिसके तारतम्य में शीघ्र ही विधिवत विज्ञापन के माध्यम से संविदा भर्ती की जाएगी। पूरे मामले को लेकर मुख्य नगर पालिका अधिकारी राजेन्द्र प्रसाद कुशवाहा शासन व जिला प्रशासन से ऐसे समाज विरोधी व्यक्तियों के विरुद्ध कडी कार्यवाही करने की मांग की है।

Related Articles

Back to top button