Breaking News

*हसदेव क्षेत्र में राजनगर शहीद भगत चौक पर 31 अक्टूबर 2020 को शाम 4 बजे से एटक का 100वां स्थापना दिवस मनाया जाएगा*- *कन्हैया सिंह*

*हसदेव क्षेत्र में राजनगर शहीद भगत चौक पर 31 अक्टूबर 2020 को शाम 4 बजे से एटक का 100वां स्थापना दिवस मनाया जाएगा*- *कन्हैया सिंह*
संतोष चौरसिया
अनुपपुर संयुक्त कोयला मजदूर संघ (एटक) हसदेव क्षेत्र के क्षेत्रीय सचिव कामरेड कन्हैया सिंह ने जानकारी दिया है कि केंद्रीय ट्रेड यूनियन एटक का 100 वां स्थापना दिवस दिनांक 31 अक्टूबर 2020 को हसदेव क्षेत्र में राजनगर शहीद भगत चौक पर शाम 4 बजे से बड़े ही धूमधाम से मनाया जाएगा। एटक की स्थापना 31 अक्टूबर 1920 में हुई थी और अब 31 अक्टूबर 2020 को एटक यूनियन का 100 वर्ष पूर्ण हो रहा है। इस सुअवसर पर कार्यक्रम किया जा रहा है ताकि मजदूर वर्ग, दबे कुचले व मेहनतकश जनता एटक के 100 वर्षों का संघर्ष व कुर्बानियों का इतिहास लोग जान सकें। एटक देश का पहला मजदूर संगठन है। एटक का इतिहास बहुत ही संघर्षपूर्ण रहा है।

इस अवसर पर मुख्य वक्ता एटक मध्यप्रदेश के प्रांतीय अध्यक्ष, एसईसीएल एटक यूनियन के केंद्रीय महामंत्री, एसईसीएल संचालन समिति के सदस्य कामरेड हरिद्वार सिंह होंगे। इसके साथ ही हसदेव क्षेत्र के एटक के क्षेत्रीय स्तर के यूनियन पदाधिकारी एवं विभिन्न इकाइयों के पदाधिकारीगण व सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।

कामरेड कन्हैया सिंह ने सभी कोयला मजदूरों, किसानों, नौजवानों, महिलाओं, बुद्धिजीवियों, व्यापारियों, आमजन, प्रेस मीडिया के साथी एवं अन्य संगठन के साथियों से भी अपील किया है कि एटक के 100वाँ स्थापना दिवस कार्यक्रम में कल 31 अक्टूबर 2020 को शाम 4 बजे राजनगर भगत सिंह चौक पर उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाए

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button